फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Assembly session...exams cancelled four times due to paper leak attempts: CM, Haryana News

संशोधित : चार बार पेपर लीक की कोशिश के चलते रद्द की गईं परीक्षाएं : सीएम

विज्ञापन
-डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने 2014 से अबतक का पूछा था ब्योरा, मुख्यमंत्री ने दिए जवाब
विज्ञापन

-सदन में मुख्यमंत्री बोले, ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया जिसमें पेपर लीक साबित हुआ हो

अमर उजाला ब्यूरो,
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा सत्र के आखिरी दिन पेपर लीक का मामला उठा। डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने पेपर लीक से संबंधित चार सवाल पूछे तो मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में चार परीक्षाओं में पेपर लीक की संभावनाओं के चलते परीक्षाएं रद्द की गईं। तीन परीक्षाएं रद्द करके दोबारा आयोजित कराईं जा चुकी हैं और परिणाम भी घोषित कर दिया। एक परीक्षा की जांच जारी है। एक भी मामले में पेपर लीक की पुष्टि नहीं हुई। कुल 29 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। किसी भी विभागीय अधिकारी-कर्मचारी की संलिप्तता से इन्कार किया है।
आदित्य देवीलाल ने राज्य में 2014 से 2024-2025 तक हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आयोजित परीक्षाओं में पेपर लीक का वर्षवार और पेपर वार ब्योरा मांगा था। मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए जवाब के अनुसार, ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया जिसमें पेपर लीक साबित हुआ हो। हालांकि पशु पालन एवं डेयरी विभाग हरियाणा में पशु चिकित्सक सर्जन (ग्रुप-बी) के 383 पदों के लिए 15 जनवरी 2023 को आयोजित लिखित परीक्षा को लेकर कुछ आवेदकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके पेपर लीक के आरोप लगाए थे। 9 फरवरी 2023 को हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना करते हुए हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पुलिस से जांच का अनुरोध किया था। जांच अभी भी जारी है। जांच में समय लग रहा था इसलिए परीक्षा रद्द कर दी और 13 जून 2024 को विषय ज्ञान परीक्षा व साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी करके विभाग को सिफारिश भेज दी है। रिपोर्ट का सरकार को इंतजार है।
विज्ञापन




कर्मचारी चयन आयोग ने तीन परीक्षाएं भी कीं रद्द, सभी परीक्षाएं दोबारा से हुईं



हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अप्रैल 2020 के विज्ञापन के अनुसार, पुरुष सिपाही की परीक्षा के लिए 7 और 8 अगस्त 2021 को परीक्षा का शेड्यूल जारी किया था। कुछ लोगों की तरफ से प्रश्न लीक करने की कोशिशों के कारण परीक्षा रद्द कर दी थी। 31 अक्टूबर, 1 नवंबर और 2 नवंबर 2021 को दोबारा से ये परीक्षा हुई। 16 जून 2022 को परिणाम भी घोषित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि चयन आयोग ने सितंबर 2019 में ग्राम सचिव पदों के लिए विज्ञापन जारी किया और 9 और 10 जनवरी 2021 लिखित परीक्षा आयोजित कराई थी। आयोग को पेपर लीक को लेकर शक हुआ तो यह परीक्षा रद्द कर दी। ग्राम सचिव पदों के लिए सीईटी 26 जून 2025 को सीईटी के दूसरे चरण में विज्ञापन जारी करके अंतिम परिणाम 17 अक्टूबर 2024 को घोषित किया। नवंबर 2019 में सहायक लाइनमैन पदों के लिए चयन आयोग ने 15 मार्च 2020 को परीक्षा कराई। कुछ लोगों ने इन पदों के लिए प्रश्न लीक करने की कोशिश की तो आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी। 14 नवंबर 2021 को संबंधित परीक्षा दोबारा कराई गई। 6 जुलाई 2022 को परिणाम भी घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----


पुलिस भर्ती में सर्वाधिक 20 एफआईआर, ग्राम सचिव में 6 और एएलएम में 3
पुलिस सिपाही की भर्ती को लेकर 20 एफआईआर दर्ज की गई हैं। करनाल, कैथल, यमुनानगर, नारनाैल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, हिसार थानों में दर्ज हैं। ग्राम सचिव पदों के प्रकरण में 6 एफआईआर हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र, पानीपत थानों में दर्ज हैं। असिस्टेंट लाइनमैन(एएलएम) के मामले में हिसार के उकलाना और पंचकूला थानों में 3 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed