फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Apply online for Prime Minister National Child Award by 31st July.

Chandigarh-Haryana News: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in/ पर आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के तहत बहादुरी, खेलकूद, सोशल साइंस, विज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण सहित आर्ट एवं कल्चर के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चे आवेदन के पात्र होंगे। उनकी उम्र 18 वर्ष तक की होनी चाहिए। आगामी वर्ष जनवरी में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति की ओर से चयनित बालकों को पुरस्कृत किया जाएगा। अवार्ड की घोषणा 26 दिसंबर को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी।
विज्ञापन



प्रवक्ता ने बताया कि बाल पुरस्कार में विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 25 बच्चों का चयन किया जाएगा। पुरस्कारों में पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। चयन प्रक्रिया के तहत सबसे पहले स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से प्राप्त आवेदनों की छंटनी की जाएगी, उसके बाद फाइनल नामों का चयन राष्ट्रीय समिति की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed