{"_id":"68dfc1089fa62a37ff06457e","slug":"application-deadline-for-home-care-staff-in-israel-employment-news-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-835296-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: इस्राइल में घरों में देखभाल के लिए नर्सिंग स्टाफ के आवेदन की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: इस्राइल में घरों में देखभाल के लिए नर्सिंग स्टाफ के आवेदन की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
अब 30 नवंबर तक करना होगा आवेदन
चंडीगढ़। हरियाणा काैशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के माध्यम से इस्राइल में 5000 नर्सिंग स्टाफ के पदों के लिए आवेदन की तिथि फिर से बढ़ाई गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए पहले 22 अगस्त तक आवेदन मांगे थे। बाद में तिथि बढ़ाकर 30 अगस्त कर दी थी। आवेदन कम आए तो एचकेआरएन के माध्यम से आवेदन करने की तिथि 30 सितंबर की गई थी। अब एक बार फिर से एचकेआरएन ने आवेदन करने की तिथि को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इस पदों पर भर्ती होने वालों को प्रतिमाह 137745 रुपये मिलेंगे। इन पदों पर 90 प्रतिशत महिलाओं और 10 प्रतिशत पुरुषों के लिए यह पद हैं। 25 से 45 आयु वर्ग, 10वीं के अलावा नर्सिंग से संबंधित पढ़ाई करने वाले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। ब्यूरो