फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   An IMT will be developed in Haryana in collaboration with Japanese companies: Narbir

हरियाणा में एक आईएमटी जापानी कंपनियों के सहयोग से विकसित होगी : नरबीर

विज्ञापन
मंत्री ने कहा- जापान दौरा हरियाणा के लिए निवेश का नया अध्याय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने 10 नए इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) विकसित करने की घोषणा की है जिनमें से पांच को मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से एक आईएमटी विशेष रूप से जापानी कंपनियों के सहयोग से विकसित की जाएगी। उद्योग नीति में संशोधन किया जा रहा है जिसके तहत 40 लाख रुपये तक के इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना है। यह नीति मध्यम वर्ग को लाभ पहुंचाने और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित होगी।


मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हालिया जापान दौरा निवेश की दृष्टि से बेहद सफल रहा। इस दौरान लगभग 5,000 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े 10 एमओयू जापान की प्रमुख कंपनियों के साथ हस्ताक्षरित किए गए जिससे राज्य में औद्योगिक, कृषि और हरित ऊर्जा क्षेत्रों में नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मारुति उद्योग लिमिटेड से शुरू हुआ हरियाणा-जापान का औद्योगिक रिश्ता आज 500 से अधिक जापानी कंपनियों तक पहुंच चुका है। अब कुबोटा ट्रैक्टर कंपनी कृषि क्षेत्र में तकनीकी सहयोग देगी जबकि अन्य कंपनियां ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहन, स्मार्ट मोबिलिटी और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में योगदान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed