फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   All DCs and SPs in Haryana have been instructed to remain on alert., Haryana News

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा में सभी डीसी एसपी को अलर्ट पर रहने का निर्देश

विज्ञापन
चंडीगढ़। नई दिल्ली में लाल किले के समीप ब्लास्ट के बाद हरियाणा में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेशभर में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश है। किसी तरह के संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान दिखने पर हरियाणा पुलिस को डायल 112 पर सूचित करने की अपील की गई है। हरियाणा सरकार की ओर से सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपने-अपने एरिया में अलर्ट मोड पर रहे और ग्राउंड लेवल पर तैनात या पैट्रोलिंग करने वाली पुलिस टीम से रिपोर्ट लेकर गृह सचिव डॉ सुमिता मिश्रा को देते रहे। सभी भीड़-भाड़ वाले बाजार, सार्वजनिक स्थानों और ऐतिहासिक स्थलों पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए है। सभी पुलिस कमिश्नर, एसपी, डीसीपी और एसएचओ को अपने-अपने इलाके में मौजूद रहने हैं। प्रदेश के इंटर-स्टेट बॉर्डर पर सभी तरह के वाहनों की चेकिंग की जा रही है जोकि आगामी आदेशों जारी रहेगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट, पार्किंग एरिया, होटल-धर्मशाला की चेकिंग भी स्थानीय पुलिस बल की ओर से की जा रही है। पुलिस के महानिदेशक ओपी सिंह के मुताबिक प्रदेश में किसी भी तरह पैनिक होने की बात नहीं है, पुलिस बल तैनात है। लोग किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर सूचित कर सहयोग करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed