{"_id":"6808eecf2b8ad21f450943aa","slug":"after-the-assembly-elections-460388-new-voters-were-added-in-the-state-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-690798-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में विधान सभा चुनाव के बाद 4,60,388 नए मतदाता बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में विधान सभा चुनाव के बाद 4,60,388 नए मतदाता बने
विज्ञापन
कुल 94,429 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर भी किए गए
चंडीगढ़। प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2024 के बाद 21 अप्रैल 2025 तक कुल 4,60,388 नए मतदाता बने हैं। साथ ही ट्रांसफर, मृत्यु और अन्य कारणों से अपात्र मिलने पर कुल 94,429 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि किसी भी मतदाता को कोई आपत्ति है तो वह 15 दिन में हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में शिकायत कर सकता है।
पंकज अग्रवाल ने बताया कि कोई भी व्यक्ति फार्म नंबर छह भरकर अपने विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकता है। इसी तरह से कोई भी मतदाता अपने या अन्य किसी भी अपात्र व्यक्ति और मतदाता का नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए फार्म नंबर सात में आवेदन कर सकता है।