फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   65th National Open Athletics 58 athletes from Haryana to participate Sonipat highest representation

65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स: हरियाणा के 58 एथलीट लेंगे हिस्सा, सोनीपत के सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ी

Thu, 01 Oct 2026 01:08 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Thu, 01 Oct 2026 01:08 PM IST
सार

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के 58 एथलीट हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
65th National Open Athletics 58 athletes from Haryana to participate Sonipat highest representation
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

65वीं नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के 58 एथलीट हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता 8 से 11 अक्तूबर तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए हरियाणा की टीम का चयन निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन


सोनीपत के सबसे अधिक 13 खिलाड़ी अलग-अलग स्पर्धाओं में उतरेंगे। इनमें रमन डागर 200 और 400 मीटर, प्रिंस 200 मीटर, मोहित कुमार 4×400 मीटर रिले, अमन कुमार 800 और 1500 मीटर, अंकित मलिक व अजय 5000 मीटर, रितेश कुमार 3000 मीटर स्टीपलचेज, प्रतीक मान डिस्कस थ्रो, कमल धनखड़ डेकाथलॉन, भारती 5000 व 10000 मीटर तथा इंदु 20 किलोमीटर रेस वॉक में भाग लेंगी।
विज्ञापन


भिवानी से छह, चरखी दादरी से छह, जींद से छह, झज्जर से पांच और हिसार से चार खिलाड़ी शामिल हैं। भिवानी से पंकज वर्मा, बालकिशन, अजय, हरदीप, सीमा और ज्योति; चरखी दादरी से आशीष फोगाट, खजान सिंह, स्नेह, अंजलि, सोनू कुमारी और शीतल तथा जींद से आदित्य, परमदीप मोर, तमन्ना, सोनिया और पायल मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद की ज्योति, पूनम और दीपिका जैवलिन थ्रो में चुनौती पेश करेंगी। रोहतक से धर्मबीर, दीपक कौशिक और हिमाश्री राव, यमुनानगर से नुजरत व अमित पुंडीर, फरीदाबाद से शिवम वैष्णव व रितिका गौर, रेवाड़ी से अमित कुमार व अनुज कुमार, कुरुक्षेत्र से चमनजोत सिंह, पानीपत से मोहित, रेखा व महेंद्रगढ़ से संदीप कुमार भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 

एथलेटिक्स हरियाणा के पदाधिकारियों के अनुसार चयनित खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed