फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   54 notorious criminals arrested on the third day of Operation Trackdown

Chandigarh-Haryana News: ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तीसरे दिन 54 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तीसरे दिन हरियाणा पुलिस ने 54 कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीन दिनों में कुल 926 गिरफ्तारियां हुईं जिनमें 110 कुख्यात अपराधी शामिल हैं।

नो प्लेस टू हाइड रणनीति के तहत हर थाना, जिला और एसटीएफ ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। पहले दिन 32 और दूसरे दिन 24 कुख्यात दबोचे गए थे।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह के निर्देशानुसार यह ऑपरेशन 5 से 20 नवंबर तक चलेगा। तीन दिनों में 12 हिस्ट्रीशीट भी खोली गईं जिससे अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड को अपडेट करने के साथ-साथ भविष्य में उनकी जमानत रद्द करवाने की प्रक्रिया भी तेज हो सकेगी। डीजीपी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान में थाना, जिला और राज्यस्तर पर अपराधियों के खिलाफ रणनीतिक कार्रवाई की जा रही है। हर थाना अपने क्षेत्र के पांच सबसे कुख्यात अपराधियों व हर जिले की टीम अपने दस टॉप मोस्ट अपराधियों को गिरफ्तार करने में लगी है। इसी तरह एसटीएफ ने कार्रवाई के लिए राज्यभर के बीस सबसे खतरनाक अपराधियों की सूची बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed