{"_id":"6806a38baade04470f01e400","slug":"42-ips-officers-including-sps-of-14-districts-changed-haryana-news-transfer-news-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-689649-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 14 जिलों के एसपी समेत 42 आईपीएस अधिकारी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 14 जिलों के एसपी समेत 42 आईपीएस अधिकारी बदले
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सोमवार देर रात 14 जिलों के एसपी समेत 55 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 42 आईपीएस व 13 एचपीएस अधिकारी शामिल हैं। सोमवार आधी रात जारी सूची के मुताबिक, 2017 बैच के आईपीएस नीतीश अग्रवाल को कुरुक्षेत्र का एसपी, मनबीर सिंह को भिवानी का एसपी, 2013 बैच की आस्था को कैथल, सुरेंद्र भौरिया को यमुनानगर, राजेश कुमार को नूंह, वरुण सिंगला को पलवल, अजीत सिंह शेखावत को अंबाला, भूपेंद्र सिंह को पानीपत, सिद्धांत जैन को फतेहाबाद, निकिता खट्टर को डबवाली, अमित यशवर्धन को हांसी, हेमेंद्र कुमार मीणा को रेवाड़ी, कुलदीप सिंह को जींद, मयंक गुप्ता को सिरसा का एसपी नियुक्त किया गया है।
1996 बैच की आईपीएस ममता सिंह के पास एडीजीपी क्राइम व आईआरबी भोंडसी की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं, हिसार रेंज के एडीजीपी डाॅ. एम रवि को करनाल रेंज का एडीजीपी व रोहतक रेंज के एडीजीपी केके राव को हिसार रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। 1999 बैच के सिबास कबिराज को पंचकूला का पुलिस कमिश्नर व एससीआरबी व साइबर का आईजी लगाया गया है। डाॅ. राजश्री सिंह को झज्जर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है।
एचपीएस अधिकारी इधर-उधर किए गए
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने 13 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें मुकेश कुमार को डीसीपी क्राइम फरीदाबाद, धर्मबीर सिंह को कमांडेंट सेंकेंड आईआरबी भोंडसी, बलजिंदर सिंह को एसपी हरियाणा पुलिस अकेडमी मधुबन, जयबीर सिंह को डीसीपी ट्रैफिक फरीदाबाद, कौशल पाल सिंह को डीसीपी वेस्ट सोनीपत, राजकुमार वालिया को डीसीपी बल्लभगढ़ लगाया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह रविंद्र सिंह को कमांडेंट थर्ड एचएपी हिसार व अतिरिक्त चार्ज एसपी वूमेन पुलिस ट्रेनिंग, विजय सिंह को एसपी एसीबी, सिद्धार्थ ढांडा को एसपी लॉ एंड आर्डर हेडक्वार्टर, भारती डबास को डीसीपी गोहाना, अमित दाहिया को डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक पंचकूला, हितेश यादव को डीसीपी साउथ गुरुग्राम, नुपुर बिश्नोई को एसपी वूमेन सेफ्टी हेडक्वार्टर व एसपी ईआरएसएस नियुक्त किया गया है। ब्यूरो