फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   400 tyres trailer 1350 km journey reached Haryana after one year

कभी देखा इतना बड़ा ट्रक: विशालकाय ट्रेलर में लगे हैं 400 टायर, 1350 किमी. का सफर, एक साल बाद पहुंचा हरियाणा

Wed, 30 Oct 2024 12:08 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 30 Oct 2024 12:08 PM IST
सार

नरवाना सिरसा रोड पर विशालकाय ट्रक को गुजरने के लिए एक अस्थायी पुल बनाया गया है जो लगभग 15-20 दिनों में तैयार किया गया है। पुल की कैपेसिटी 1500 टन वजन उठाने की है।

विज्ञापन
400 tyres trailer 1350 km journey reached Haryana after one year
400 टायर वाला ट्रक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक नहीं, दो नहीं पूरे 400 टायर वाले विशालकाय ट्रक को देखकर हर कोई हैरान है। 400 टायर वाला यह ट्रक हरियाणा के कई शहरों से गुजरा है। जिस किसी की भी इस ट्रक पर नजर पड़ती है वह कुछ देर तक रुककर ट्रक को देखने लग जाता है। बता दें कि यह एक ट्रक नहीं बल्कि 400-400 टायर वाले दो ट्रक हैं जो हरियाणा में पहुंचे हैं। यह दोनों विशालकाय ट्रक एक साल से चल रहे हैं।

विज्ञापन


यह ट्रक एक साल पहले अक्तूबर 2023 में गुजरात के कांडला बंदरगाह से बॉयलर का हिस्सा लेकर चले थे और जिन्हें हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी में पहुंचना है। 1350 किलोमीटर का सफर तय करके पानीपत पहुंचेगे। पानीपत तक पहुंचने के लिए अभी इसे दो महीने का समय और लगेगा। गुजरात के सूरत में ये बॉयलर बनाए गए जिसके बाद समुद्र मार्ग से कांडला बंदरगाह तक पहुंचे और उसके बाद इन 2 बड़े 400-400 टायर वाले ट्रेलरों में लोड करके इनको सड़क मार्ग से पानीपत पहुंचना है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

एक विशालकाय ट्रेलर (ट्रक) में 400 टायर लगे हैं और लगभग बॉयलर समेत इसका वजन 800 टन है। समतल रास्ते पर ट्रेन पुलर खींचते हैं लेकिन अगर कोई पुल या फिर कोई चढ़ाई वाला रास्ता पार करना हो तो इसमें 4-5 पुलर लगाए जाते हैं। एक पुलर 500 हार्स पावर से अधिक जोर लगाता है तो इस हिसाब से लगभग 1500 से 2 हजार घोड़ों की ताकत लग रही है।  लगभग 13-14 महिनों में ये विशालकाय ट्रक अपने गंतव्य तक पहुंचेगा। 

जहां से ये ट्रक गुजरते हैं वहां पहले ही रास्ते में 15-20 किलोमीटर की दूरी तक सड़क को खाली करवा दिया जाता है। सड़क के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तार सहित अन्य कोई बाधा रेलवे फाटक जैसे अवरोधों को भी दूर किया जाता है। इसके लिए एक स्पेशल टीम काम करती है। इसके लिए संबंधित विभागों से पहले ही मंजूरी ली जाती है। ट्रेलर के चलने से लेकर पहुंचने तक की सभी तरह की मंजूरियां केंद्र सरकार से ली जाती है और तमाम राष्ट्रीय राजमार्गों से होते हुए ये अपने गंतव्य तक पहुंचेगा। 

200 लोगों की टीम चल रही साथ
ट्रेलर के साथ 100-200 लोगों की टीम काम करती है जिसमें अलग-अलग काम करने वाले कर्मचारी होते हैं। साथ पुलर ट्रक होते हैं जिनमें 4-5 कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें ड्राइवर और हेल्पर शामिल हैं। इनके अलावा अन्य स्टाफ भी होता है जो आगे रास्ता खाली करता है और पुल बनाने का काम करते हैं। पुलर ट्रक के ऊपर एक स्पेस बना है, जिसपर इन सभी कर्मचारियों का खाना बनाया जाता है। साथ में वहीं पर सोने व आराम करने की जगह भी है। 

एक दिन में 15 से 20 किमी का सफर
ट्रैलर एक दिन में 15-20 किलोमीटर का सफर तय करता है अगर रास्ते में कोई रुकावट न हो। अभी तक के सफर में लगभग 200 टायर फट चुके हैं जिनको साथ-साथ ही बदला जाता है। टेक्निकल सपोर्ट टीम भी साथ चलती है जो तमाम तकनीकी खामियों को देखती है। 

आज नरवाना नहर से गुजरेगा ट्रक
नरवाना सिरसा रोड पर विशालकाय ट्रक को गुजरने के लिए एक अस्थायी पुल बनाया गया है जो लगभग 15-20 दिनों में तैयार किया गया है। पुल की कैपेसिटी 1500 टन वजन उठाने की है। इसी तरह रास्ते में दो और पुल भी तैयार किए जा चुके हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल के ही समानांतर पुल बनाया गया है जो पूरी तरह से लोहे का बनाया गया है। पुल को बने हुए तीन दिन हो गए हैं और हर तरीके से इसकी सुरक्षा की जा रही है। आज यह विशालकाय ट्रक नरवाना में नहर पर बनाए गए अस्थायी पुल से गुजरेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed