फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   380 crore rupees released under Bhavantar Bharpayee Yojana for millet producing farmers.

Chandigarh-Haryana News: बाजरा उत्पादक किसानों के लिए भावांतर भरपाई योजना के तहत 380 करोड़ रुपये जारी

विज्ञापन
- किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को किया संबोधित
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने रविवार को भावांतर भरपाई योजना के तहत 380 करोड़ रुपये बाजरा उत्पादक किसानों के लिए जारी कर दिए है। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में सीएम सैनी ने कहा कि किसानों की समृद्धि के बिना प्रदेश में खुशहाली नहीं आ सकती है। किसान को बिजाई से लेकर कटाई तक के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दी जाती है।

सीएम ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे प्रदेश के किसानों को सूक्ष्म सिंचाई के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के एक लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। पिछले 11 सालों में किसानों को फसल खराबे के मुआवजे के रूप में 15 हजार 728 करोड़ रुपये दिये हैं।
विज्ञापन

खरीफ सीजन-2025 की फसलों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के लिए 53 हजार 821 किसानों को 116 करोड़ 51 लाख रुपये से अधिक की राशि मुआवजे के रूप में जारी की गई। किसानों की तरफ पिछले आबियाने का 133 करोड़ 55 लाख 48 हजार रुपये बकाया माफ किया गया। सरकार ने गन्ने का भाव बढ़ाकर 415 रुपये प्रति क्विंटल तक किया है जो कि देश में सर्वाधिक है। प्रदेश की 108 मंडियों को ई-नाम पोर्टल से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्राकृतिक खेती योजना के तहत 31,873 एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए 19,723 किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। इस योजना के तहत 2500 किसानों को 4 ड्रम प्रति किसान की दर से 75 लाख रुपये, 523 देसी गाय की खरीद के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपये की अनुदान राशि सीधा किसान के बैंक खाते में स्थानांतरित की गई है।
पीएम सम्मान निधि के तहत पात्र लघु और सीमांत किसान परिवारों को 6 हजार रुपये वार्षिक दर से 20 लाख 18 हजार किसानों के खातों में 7233 करोड़ रुपये डाले गए। अब तक 33 लाख 51 हजार से अधिक किसानों को 9127 करोड़ रुपये बीमा क्लेम के रूप में दिए जा चुके हैं। अब तक किसानों को बाजरा भावांतर के रूप में 1600 करोड़ से अधिक की राशि दी जा चुकी है। 20 साल से अधिक पुराने रजवाहों को भी दोबारा पक्का किया जाएगा।


वहीं, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने कहा कि यह किसान हितैषी मुख्यमंत्री और सरकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने समय में मुआवजे के नाम पर दो-दो रुपए के चेक देकर किसानों का मजाक उड़ाया था, लेकिन भाजपा सरकार किसानों की अपनी सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed