फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   31 IAS and five HCS officers transfer in Haryana

Haryana IAS Transfer: 31 आईएएस और पांच HCS के तबादले, पंकज अग्रवाल बने कृषि विभाग के प्रधान सचिव, देखें लिस्ट

Thu, 12 Jun 2025 09:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 12 Jun 2025 09:04 PM IST
सार

Haryana IAS Transfer:  हरियाणा में 31 आईएएस और पांच एचसीएस अधिकारियों की ट्रांसफर की गई है। सरकार ने वीरवार को तबादले के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
31 IAS and five HCS officers transfer in Haryana
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा सरकार ने वीरवार को 31 आईएएस व पांच एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति व तबादले के आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईएएस राजा शेखर वुंडरू से कृषि विभाग से लेकर पंकज अग्रवाल को जिम्मेदारी दी है। उन्हें कृषि विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। उनके पास मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भी जिम्मेदारी रहेगी। वे कृषि विभाग का चार्ज निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद ही संभालेंगे। 

विज्ञापन


वहीं, वुंडरू को मछली पालन का विभाग सौंपा गया। वहीं, सीएमओ में तैनात मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार की जिम्मेदारी सरकार ने बढ़ा दी है। उन्हें विकास एवं पंचायत विभाग व हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन


आईएएस विनीत गर्ग को वर्तमान प्रभार के साथ स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उनके पास उच्च शिक्षा विभाग व हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का प्रभार रहा है। आईएएस विजयेंद्र कुमार को सहकारिता व कार्मिक (नियुक्तियां) विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव व हरियाणा आर्य बोर्ड का विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया है। डी सुरेश को रेजिडेंट कमिश्नर हरियाणा भवन नई दिल्ली व खाद्य, नागरिक, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का प्रधान सचिव, राजीव रंजन को वर्तमान प्रभार के साथ युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वे श्रम विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस अमनीत पी कुमार को फ्यूचर विभाग, नागरिक उड्डयन व विदेश सहकारिता विभाग का आयुक्त एवं सचिव, मोहम्मद शाईन को मौजूदा प्रभार के साथ वित्त विभाग -1 का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया है। उनके पास पहले से ही आवास विभाग व जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग है। आईएएस अमित कुमार अग्रवाल को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग व सूचना, जनसंपर्क विभाग, भाषा एवं संस्कृति विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया है। आईएएस आशिमा बराड़ को हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग व वित्त विभाग -11 का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया है। वित्त विभाग के आयुक्त एवं सचिव के दो नए पद सृजित किए गए हैं। आईएएस सीजी रजनी कंथन को मानव संसाधन विभाग का आयुक्त एवं सचिव, सामान्य प्रशासन का सचिव, सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया है।

संजीव बने अंबाला के कमिश्नर, भिवानी व सोनीपत के उपायुक्त बदले
आईएएस संजीव वर्मा को अंबाला का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उनके पास खेल विभाग के सचिव व निदेशक का पद भी रहेगा। वहीं, आईएएस सुशील सारवान को सोनीपत व आईएएस साहिल गुप्ता को भिवानी का उपायुक्त नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed