फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   1,582 crore credited to the accounts of over 50 lakh people.

Chandigarh-Haryana News: 50 लाख से ज्यादा लोगों के खातों में पहुंचे 1,582 करोड़ रुपये

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सैनी ने बटन दबाकर 19 जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में भेजी राशि

लाडो लक्ष्मी की नौंवी किस्त भी जारी



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को एक साथ 50 लाख से अधिक लोगों के बैंक खातों में 1,582 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी। इसमें लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दयालु योजना, हर घर-हर गृहिणी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जैसी 19 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शामिल रहा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने 19 योजनाओं के तहत 50 लाख 20 हजार 442 पात्र लाभार्थियों के खातों में कुल 1,582 करोड़ 14 लाख रुपये सीधे ट्रांसफर किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक आर्थिक मदद समय पर और बिना किसी परेशानी के पहुंचाना है। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 9वीं किस्त के तहत 9 लाख 98 हजार बहनों व बेटियों के खातों में 209 करोड़ 69 लाख रुपये भेजे गए। अब तक इस योजना के तहत 9 किस्तों में कुल 1,832 करोड़ 69 लाख रुपये वितरित किए जा चुके हैं। इस योजना के लिए चालू वित्त वर्ष के बजट में 6,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

सबसे अधिक राशि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत जारी की गई। 15 तरह की पेंशन योजनाओं के तहत 34 लाख 83 हजार लोगों के खातों में 1,121 करोड़ 39 लाख रुपये भेजे गए। इसमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, दिव्यांग भत्ता और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के आधार पर पात्र लोगों को बिना आवेदन और बिना सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाए सीधे लाभ मिल रहा है। दयालु योजना के तहत 3,295 परिवारों को 125 करोड़ 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। वहीं हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत गैस सिलेंडर भरवाने वाली 5 लाख 16 हजार महिलाओं के खातों में मई महीने की 18 करोड़ 97 लाख रुपये की सब्सिडी भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 20,165 लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए 107 करोड़ रुपये जारी किए गए। प्रदेश में अब तक 76,466 मकान स्वीकृत किए गए हैं जिनमें से 41,260 मकान बनकर तैयार हो चुके हैं जबकि बाकी का निर्माण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed