फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   15 HCS officers promoted to IAS post case of 9 pending

Chandigarh-Haryana News: 15 एचसीएस अधिकारियों की आईएएस पद पर पदोन्नति, 9 का केस लंबित

विज्ञापन
-सरकार ने 27 की भेजी थी सूची, तीन अधिकारी पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सेवा (एचसीएस) के 15 अधिकारियों को सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त करने की घोषणा की गई है। ये नियुक्तियां वर्ष 2021, 2022, 2023 और 2024 की चयन सूचियों के लिए निर्धारित रिक्तियों पर की गईं। सभी नवनियुक्त अधिकारियों को अगले आदेश तक प्रोबेशन पर हरियाणा कैडर आवंटित किया गया है। यह आदेश भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। सूची में तीन एचसीएस अधिकारी सुमिता, आसमा और महावीर के नाम थे, हालांकि ये तीनों सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनके बारे में यूपीएससी की तरफ से अलग से पत्र जारी होगा।

आईएएस पद पर पदोन्नति पाने वालों में विवेक पदम सिंह व डॉ. मुनीश नागपाल को वर्ष 2021 का बैच, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा व सुशील कुमार-1 को वर्ष 2022 का बैच, वर्षा खांगवाल, वीरेंद्र सिंह सहरावत, सत्येन्द्र दूहन, मनिता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिंह, योगेश कुमार व वंदना दिसोदिया को वर्ष 2023 का बैच और जयदीप कुमार व समवर्तक सिंह खांगवाल को वर्ष 2024 बैच मिला है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार की ओर से 27 एचसीएस अधिकारियों की पदोन्नति के लिए सूची संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) को भेजी गई थी। वर्तमान में 9 एचसीएस अधिकारियों के केस लंबित होने के कारण पदोन्नति नहीं मिली। हालांकि उन्हें 31 दिसंबर 2025 तक चार्जशीट रद्द करवाने का मौका मिला है। इस अवधि तक जिनके चार्जशीट रद्द हो जाएंगे, उन्हें पदोन्नति मिलेगी। ये सभी वर्ष 2002 बैच के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पति, पत्नी व भाई बने आईएएस



15 नवनियुक्त आईएएस अधिकारियों में एक ही परिवार के तीन सदस्य हैं। इनमें वर्षा खांगवाल, उनके पति योगेश कुमार और चचेरे भाई समवर्तक सिंह खांगवाल शामिल हैं। पति-पत्नी योगेश व वर्षा को वर्ष 2023 बैच और समवर्तक सिंह को वर्ष 2024 बैच मिला है। वर्षा खांगवाल वर्ष 2004 बैच की एचसीएस टॉपर और पंजाब यूनिवर्सिटी में एमए हिस्ट्री की गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed