फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   10.80 lakh acres of crops of 1.83 lakh farmers destroyed, 2247 people homeless... disaster not declared.

Chandigarh-Haryana News: 1.83 लाख किसानों की 10.80 लाख एकड़ फसल खराब, 2247 लोग बेघर...आपदा घोषित नहीं

विज्ञापन
प्रभावित जिलों के लिए 3.06 करोड़ रुपये मंजूर: वित्त आयुक्त
विज्ञापन


नावों, पेशेवर गोताखोरों और अन्य आपातकालीन उपकरणों सहित विशेष बचाव उपकरण तैनात
चंडीगढ़। प्रदेशभर में जलभराव के कारण तीन हजार गांवों के 1.83 लाख किसानों की 10.80 लाख एकड़ फसल क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसी तरह बेघर होने वाले 2,247 लोगों का सुरक्षित स्थानों पर नया ठिकाना बन चुका है। इसके बावजूद सरकार की ओर से अभी तक प्रदेश में आपदा घोषित नहीं की गई है। वित्त आयुक्त के मुताबिक जलभराव से प्रभावित जिलों को राहत पहुंचाने के लिए 3.06 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। सरकार जीवन और आजीविका की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है।

डाॅ. मिश्रा के मुताबिक स्वीकृत 3.06 करोड़ रुपये प्रभावित लोगों को भोजन, वस्त्र, बेघर परिवारों के लिए अस्थायी आश्रय, तंबू, पशुओं के लिए चारा सहित अन्य जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में मकान ढहने से जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिवारों को वित्तीय सहायता के तौर पर 44 लाख रुपये (प्रत्येक को 4 लाख रुपये) दिए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में जल निकासी के कामों के लिए 50 लाख रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन


डॉ. मिश्रा ने कहा कि लगातार बारिश के कारण कई जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। बारिश से प्रभावित 2,247 लोगों को सकुशल राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। खासकर पलवल, फरीदाबाद, फतेहाबाद, भिवानी, कुरुक्षेत्र और अंबाला जिलों में।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन की टीमें मुस्तैद
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चला रही हैं। नावों, पेशेवर गोताखोरों और अन्य आपातकालीन उपकरणों सहित विशेष बचाव उपकरण भेजे गए हैं। एसडीआरएफ की इकाइयां सात जिलों पलवल, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और फरीदाबाद में तैनात की गई हैं जबकि एनडीआरएफ की टीमें पलवल में विशेष सहायता प्रदान कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed