{"_id":"6173ec718755ae3b1b689585","slug":"case-registered-in-rohtak-in-case-of-death-in-accident-a-month-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक: युवक की होनी थी शादी, एक माह पहले चली गई हादसे में जान, पिता ने अब दर्ज कराया कार मालिक के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: युवक की होनी थी शादी, एक माह पहले चली गई हादसे में जान, पिता ने अब दर्ज कराया कार मालिक के खिलाफ केस
Sat, 23 Oct 2021 04:35 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 04:35 PM IST
सार
रोहतक में हादसे में हुई युवक की मौत पर अब केस दर्ज किया गया है। हादसा एक माह पहले हुआ था और युवक की शादी भी जल्द होनी थी। उसके पिता ने अब एक कार मालिक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। कार मालिक की तलाश सीसीटीवी कैमरों की मदद से की गई। पहले उसने पैसे देने की बात कही थी, लेकिन अब मुकर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक की गोहाना सब्जी मंडी के फल विक्रेता के घर में जहां शहनाइयां गुंजनी थी, वहां आज मातम का माहौल है। क्योंकि शादी से पहले उसके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हालांकि हादसा एक माह पहले हुआ था। पिता ने अपने स्तर पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और कार मालिक के खिलाफ अब केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक गोहाना रोड स्थित घिलोड कलां निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह गोहाना सब्जी मंडी में फल विक्रेता के तौर पर काम करता है। उसके दो लड़के और एक लड़की हैं। लड़की शादीशुदा है, जबकि बड़ा लड़का सुरेंद्र आसौदा रिफाइनरी में काम करता था।
ये भी पढ़ें-कुंडली बॉर्डर हत्याकांड: सोनीपत में आरोपी निहंगों का रिमांड 2 दिन बढ़ा, वीडियो के आधार पर होगी दूसरे आरोपियों की पहचान
23 सितंबर को हुआ था सड़क हादसा
23 सितंबर को वह बाइक पर घर आ रहा था। रात करीब 9 बजे जब वह जसिया पावर हाउस के पास पहुंचा, तो सड़क हादसे में घायल हो गया। उसे पुलिस व परिजनों की मदद से पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे और जसिया गांव में बीज भंडार पर लगे कैमरों की जांच की, तो पता चला कि सुरेंद्र की बाइक को पीछे से आ रही गाड़ी ने टक्कर मारी थी। उन्होंने गाड़ी मालिक सतेंद्र से संपर्क किया। मामले में हुई पंचायत में गाड़ी मालिक ने अपनी गलती मान ली थी और उचित आर्थिक सहायता का भरोसा दिया था। कई दिन तक गाड़ी मालिक मोलभाव करता रहा। अब पैसे देने से ही मना कर दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-हिसार: रैगिंग से परेशान एमबीबीएस छात्रा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की पहली मंजिल से कूदी, सीनियर छात्राएं हॉस्टल में शराब मंगवा करती थीं अश्लील छेड़छाड़
पहले यह हुई थी कार्रवाई
सदर थाना प्रभारी कुलवीर सिंह ने बताया कि एक माह पहले सामान्य कार्रवाई की गई थी। मृतक के परिजनों ने कहा था कि बारिश के पानी के चलते सड़क पर बाइक फिसलने से हादसा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। अब नए सिरे से शिकायत दी गई है। मामला दर्ज कर छानबीन कर रहे हैं।