{"_id":"6173da12a8e3200754255721","slug":"mbbs-student-troubled-by-ragging-jumped-from-the-first-floor-of-agroha-medical-college-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: रैगिंग से परेशान एमबीबीएस छात्रा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की पहली मंजिल से कूदी, सीनियर छात्राएं हॉस्टल में शराब मंगवा करती थीं अश्लील छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: रैगिंग से परेशान एमबीबीएस छात्रा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की पहली मंजिल से कूदी, सीनियर छात्राएं हॉस्टल में शराब मंगवा करती थीं अश्लील छेड़छाड़
Sat, 23 Oct 2021 04:49 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 04:49 PM IST
सार
हिसार में रैगिंग का मामला सामने आया है। जिससे परेशान एमबीबीएस छात्रा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की पहली मंजिल से कूद गई। सीनियर छात्राएं उसको प्रताड़ित करती थी। अब जांच के लिए एक कमेटी प्रबंधन की ओर से गठित कर दी गई है। आरोप है कि हॉस्टल में छात्राएं उससे शराब मंगवाती थी और अश्लील छेड़छाड़ करती थीं।
विज्ञापन
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की थर्ड ईयर की स्टूडेंट ने मेडिकल कॉलेज की पहली मंजिल से कूदकर सुसाइड का प्रयास किया। यह स्टूडेंट अपनी दो सीनियर्स की रैगिंग से आहत थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। उसे रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और हाथ टूट गया है। पीड़िता ने बताया कि उसने 2018 में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला लिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-सोनीपत: आरपीएफ टीम ने रेलवे स्टेशन पर पटरी चोरी करते 3 आरोपी पकड़े, 1 मौके से फरार
विज्ञापन
सीनियर लड़की उतरवाती है कपड़े
2017 बैच की दो लड़कियों ने दाखिले के 15 दिन बाद ही रैगिंग के नाम पर उसकी प्रताड़ना शुरू कर दी। उसकी सीनियर छात्राएं रात को जबरदस्ती उसे हॉस्टल की छत पर लेकर जाती है। उसके कपड़े उतरवाकर उसके साथ अश्लील तरीके से छेड़छाड़ करती थी। उसने इसकी मौखिक शिकायत वार्डन को भी की थी। दोनों ने उसको धमकी दी कि अगर तूने परिवार के लोगों को बुलाया, तो हॉस्टल की छत से गिराकर जान से मार देंगे।
विज्ञापन
फेल करवाने की दी थी धमकी
छात्रा को धमकी दी कि तुझे एमबीबीएस में भी फेल करवा देंगे। इस बारे में दोनों लड़कियों की तरफ से सब छात्राओं को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा गया है। छात्रा की मां ने बताया कि दोनों लड़कियों की ओर से उसकी बेटी से हॉस्टल में शराब मंगवाई जाती थी। जिस बारे में उसने वार्डन को शिकायत भी की थी।
ये भी पढ़ें-झज्जर में मर्डर: धारदार हथियारों से हमला कर युवक को मार डाला, दिमाना गांव की किक्रेट अकादमी के मैदान में मिला शव
इस मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी बना दी गई है। जो तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अलका छाबड़ा, निदेशक, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज