फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   case of Embezzlement on ex sarpanch

सरकारी ग्रांट का दुरुपयोग, पूर्व सरपंच पर केस

Mon, 18 Nov 2013 07:26 PM IST
मंडी अटेली (नारनौल)/ब्यूरो
मंडी अटेली (नारनौल)/ब्यूरो Updated Mon, 18 Nov 2013 07:26 PM IST
विज्ञापन
case of Embezzlement on ex sarpanch
अदालत के आदेश पर पुलिस ने गांव भौड़ी के पूर्व सरपंच पर सरकारी राशि का दुरुपयोग और मनरेगा स्कीम में गबन करने का मामला दर्ज किया है। इस मामले में ग्राम सचिव को भी आरोपी बनाया गया है। गांव के ही अशोक ने अदालत में इस संदर्भ में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार अशोक ने अपनी शिकायत में कहा कि गांव के पूर्व सरपंच जगमोहन, ग्राम सचिव सुरेन्द्र कुमार और अन्य पंचायत सदस्यों ने मिलकर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया। वहीं मनरेगा स्कीम के तहत राशि का भी गबन किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने बीआरजीएफ स्कीम के तहत 4 लाख 63 हजार की राशि से आंगनबाड़ी का निर्माण कार्य कराया था।
विज्ञापन


इस निर्माण कार्य में घटिया व कम गुणवता की सामग्री को इस्तेमाल किया गया। इससे यह इमारत वर्तमान में जर्जर अवस्था में है। एक अन्य आरोप में कहा गया है कि पूर्व सरपंच ने वर्तमान सरपंच को पिछली पंचायत का रिकार्ड नहीं सौंपा। अदालत में लगाए आरोपों में कहा गया कि मनरेगा योजना के तहत सरपंच ने अपने बेटे वेदपाल, विनोद और बहू को भी कार्य करते दर्शाया है। जबकि हकीकत में उन्होंने कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 उनके नाम पर झूठे मस्टरोल, जॉब कार्ड व फर्जी बिल बनाकर दर्शाए गए। इसके साथ ही शिकायतकर्ता अशोेक कुमार के भाई असवीर और उसकी पत्नी शर्मिला के नाम पर भी झूठे जॉब कार्ड व फर्जी बिल बनाए गए। मनरेगा योजना में 2 लाख 41 हजार 767 रुपये के दुरुपयोग करने के साथ अन्य कई आरोप लगाए गए है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपियों पर धारा 420, 409, 406, 467, 468, 471 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed