फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   BJP Kiran Choudhary become unopposed Rajya Sabha MP in Haryana Congress did not field candidate

Haryana: भाजपा की जीत, निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनीं किरण चौधरी, सीएम सैनी बोले- कांग्रेस को शीशा दिखाया

Tue, 27 Aug 2024 04:24 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 27 Aug 2024 04:24 PM IST
सार

हरियाणा राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवार किरण चौधरी को निर्विरोध सांसद चुना गया है। मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें राज्यसभा का निर्वाचन सर्टिफिकेट दे दिया है।

विज्ञापन
BJP Kiran Choudhary become unopposed Rajya Sabha MP in Haryana Congress did not field candidate
किरण चौधरी को प्रमाण पत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा में भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार किरण चौधरी निर्विरोध सांसद चुन ली गई हैं। मंगलवार को उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर साकेत कुमार ने राज्यसभा सीट से निर्विरोध सांसद का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान सांसद किरण चौधरी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। 20 अगस्त को भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था। 21 अगस्त को उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन


कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों की ओर से कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया, इस कारण से किरण चौधरी का निर्विरोध राज्यसभा जाने का रास्ता बन गया। यह रिजल्ट पहले से तय था। मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें राज्यसभा का निर्वाचन सर्टिफिकेट देकर इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी। इससे पहले किरण चौधरी आज से 20 साल पहली भी राज्यसभा सांसद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी थीं, लेकिन ओपी चौटाला के बहुमत मिलने की वजह से वह राज्यसभा सांसद नहीं बन पाई थीं। 
विज्ञापन

 


किरण चौधरी के निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा मैं राज्यसभा के लिए एकतरफा जीत मिलने पर किरण चौधरी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला।

यह भाजपा की बड़ी जीत
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार दुष्प्रचार कर रही थी कि हरियाणा में सरकार अल्पमत में है। मैं लगातार ये कह रहा था कि मैंने पूरे विपक्ष के सामने 13 मार्च को विश्वास मत हासिल किया था। विपक्ष की तरफ से इस प्रकार का झूठ बोलने के बाद उन्हें किरण चौधरी की एकतरफा जीत के रूप में शीशा दिखाई दे चुका है। यह भाजपा की बड़ी जीत है।

 


कांग्रेस ने मानी हार
सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेता इस प्रकार का दुष्प्रचार कर रहे थे कि भाजपा सरकार अल्पमत में हैं वो इस चुनाव का फॉर्म तक नहीं भर पाए। कांग्रेस फॉर्म भरने की हिम्मत नहीं कर पाई। कांग्रेस ने सरेंडर किया है। कांग्रेस ने हार मानी है। क्योंकि उन्हें मालूम था कि भाजपा के पास पूरा गणित है और भाजपा ही चुनाव जीतेगी।

लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा
नायब सैनी ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी कहीं दिखाई नहीं देगी। क्योंकि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाकर कुर्सी हासिल करना चाहती है। भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। हम कांग्रेस का झूठ लोगों के सामने ला रहे हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed