{"_id":"66cdb05d1a821f32930d79aa","slug":"bjp-kiran-choudhary-become-unopposed-rajya-sabha-mp-in-haryana-congress-did-not-field-candidate-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा की जीत, निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनीं किरण चौधरी, सीएम सैनी बोले- कांग्रेस को शीशा दिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा की जीत, निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनीं किरण चौधरी, सीएम सैनी बोले- कांग्रेस को शीशा दिखाया
Tue, 27 Aug 2024 04:24 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 27 Aug 2024 04:24 PM IST
सार
हरियाणा राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवार किरण चौधरी को निर्विरोध सांसद चुना गया है। मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें राज्यसभा का निर्वाचन सर्टिफिकेट दे दिया है।
विज्ञापन
किरण चौधरी को प्रमाण पत्र देते रिटर्निंग ऑफिसर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा में भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवार किरण चौधरी निर्विरोध सांसद चुन ली गई हैं। मंगलवार को उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर साकेत कुमार ने राज्यसभा सीट से निर्विरोध सांसद का प्रमाण पत्र दिया। इस दौरान सांसद किरण चौधरी के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे। 20 अगस्त को भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया था। 21 अगस्त को उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।
कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों की ओर से कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया, इस कारण से किरण चौधरी का निर्विरोध राज्यसभा जाने का रास्ता बन गया। यह रिजल्ट पहले से तय था। मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें राज्यसभा का निर्वाचन सर्टिफिकेट देकर इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी। इससे पहले किरण चौधरी आज से 20 साल पहली भी राज्यसभा सांसद उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी थीं, लेकिन ओपी चौटाला के बहुमत मिलने की वजह से वह राज्यसभा सांसद नहीं बन पाई थीं।
किरण चौधरी के निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा मैं राज्यसभा के लिए एकतरफा जीत मिलने पर किरण चौधरी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला।
यह भाजपा की बड़ी जीत
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार दुष्प्रचार कर रही थी कि हरियाणा में सरकार अल्पमत में है। मैं लगातार ये कह रहा था कि मैंने पूरे विपक्ष के सामने 13 मार्च को विश्वास मत हासिल किया था। विपक्ष की तरफ से इस प्रकार का झूठ बोलने के बाद उन्हें किरण चौधरी की एकतरफा जीत के रूप में शीशा दिखाई दे चुका है। यह भाजपा की बड़ी जीत है।
कांग्रेस ने मानी हार
सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेता इस प्रकार का दुष्प्रचार कर रहे थे कि भाजपा सरकार अल्पमत में हैं वो इस चुनाव का फॉर्म तक नहीं भर पाए। कांग्रेस फॉर्म भरने की हिम्मत नहीं कर पाई। कांग्रेस ने सरेंडर किया है। कांग्रेस ने हार मानी है। क्योंकि उन्हें मालूम था कि भाजपा के पास पूरा गणित है और भाजपा ही चुनाव जीतेगी।
लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा
नायब सैनी ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में भी कहीं दिखाई नहीं देगी। क्योंकि कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाकर कुर्सी हासिल करना चाहती है। भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। हम कांग्रेस का झूठ लोगों के सामने ला रहे हैं। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है।

#WATCH चंडीगढ़: हरियाणा से भाजपा राज्यसभा उपचुनाव उम्मीदवार किरण चौधरी निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुनी गईं। रिटर्निंग ऑफिसर ने उन्हें राज्यसभा का निर्वाचन सर्टिफिकेट प्रदान किया।
विज्ञापन विज्ञापन
इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/Pq20gpbPIK — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2024
किरण चौधरी के निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने जाने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा मैं राज्यसभा के लिए एकतरफा जीत मिलने पर किरण चौधरी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला।
यह भाजपा की बड़ी जीत
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार दुष्प्रचार कर रही थी कि हरियाणा में सरकार अल्पमत में है। मैं लगातार ये कह रहा था कि मैंने पूरे विपक्ष के सामने 13 मार्च को विश्वास मत हासिल किया था। विपक्ष की तरफ से इस प्रकार का झूठ बोलने के बाद उन्हें किरण चौधरी की एकतरफा जीत के रूप में शीशा दिखाई दे चुका है। यह भाजपा की बड़ी जीत है।
#WATCH चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं राज्यसभा के लिए एकतरफा जीत मिलने पर किरण चौधरी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कांग्रेस लगातार दुष्प्रचार कर रही थी कि (हरियाणा में) सरकार अल्पमत में है। मैं लगातार ये कह रहा था कि मैंने पूरे विपक्ष के सामने 13 मार्च… https://t.co/xdJU6nN0SU pic.twitter.com/clQNk5e86O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 27, 2024