फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bike from a tree falling on her husband's death, wife critical

बाइक पर पेड़ गिरने से पति की मौत, पत्नी गंभीर

Wed, 18 Dec 2013 10:14 PM IST
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो
डबवाली/सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 18 Dec 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
Bike from a tree falling on her husband's death, wife critical
हरियाणा के जिला सिरसा के डबवाली उपमंडल के गांव सावंतखेड़ा के समीप बुधवार शाम को सड़क पर जा रहे दंपति के ऊपर पेड़ गिरने से कालांवाली निवासी चरणजीत सिंह (25) की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सतवीर कौर (23) गंभीर घायल है। दोनों की तीन महीने ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


गांव जंडवाला जाटान निवासी जगतार सिंह ने बताया कि वह बुधवार शाम को बाइक पर डबवाली की ओर आ रहा था। गांव सांवतखेड़ा के समीप सड़क के बीचों-बीच एक युवती और युवक घायल पड़े थे।
विज्ञापन


उसने भाई घनइया सेवा सोसाइटी की एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस ने घायलों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।


सतवीर कौर ने बताया कि करीब तीन महीने ही दोनों की शादी हुई थी। वह बुधवार को अपने पति के साथ बाइक पर मायके भाटी कालोनी मंडी किलियांवाली जिला मुक्तसर साहिब जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव सांवतखेड़ा के समीप एक पेड़ उनके बाइक पर आ गिरा, जिससे यह हादसा हो गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed