{"_id":"6ada332ee79689290d03633c","slug":"big-relief-for-students-in-haryana-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के छात्रों को बड़ी राहत: कॉलेजों में एडमिशन की तारीख फिर बढ़ी, इस दिन तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के छात्रों को बड़ी राहत: कॉलेजों में एडमिशन की तारीख फिर बढ़ी, इस दिन तक करें आवेदन
Thu, 22 Oct 2026 09:31 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:31 PM IST
सार
उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने 22 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह फैसला कॉलेजों और विद्यार्थियों की ओर से दाखिला पोर्टल दोबारा खोलने की मांग को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
कॉलेजों में एडमिशन की तारीख फिर बढ़ी
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ वर्ष में दाखिले की अंतिम तिथि आठवीं बार बढ़ा दी गई है। अब छात्र एक नवंबर 2026 तक दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक ने 22 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह फैसला कॉलेजों और विद्यार्थियों की ओर से दाखिला पोर्टल दोबारा खोलने की मांग को देखते हुए लिया गया है। विभाग ने प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार और सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त तथा सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के प्राचार्यों को इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन
तिथि बढ़ने से वे विद्यार्थी राहत महसूस करेंगे, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। अब उन्हें एक नवंबर तक प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पोर्टल पर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन