{"_id":"642bda4f796260ceb50b5bfa","slug":"youth-team-of-dulheri-got-encouragement-from-prime-minister-cm-manohar-announced-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: प्रधानमंत्री से प्रोत्साहन पा चुकी दुल्हेड़ी की युवा टीम, सीएम मनोहर ने की पांच लाख देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: प्रधानमंत्री से प्रोत्साहन पा चुकी दुल्हेड़ी की युवा टीम, सीएम मनोहर ने की पांच लाख देने की घोषणा
Tue, 04 Apr 2023 01:35 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:35 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में देश भर में प्रोत्साहन पाने वाली दुल्हेड़ी गांव की युवा स्वच्छता जन सेवा समिति को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुल्हेड़ी की दर्ज पर पूरे जिले में ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम के अंतिम दिन किरण चौधरी के गढ़ तोशाम के दुल्हेड़ी में स्वच्छता टास्क फोर्ट के गठन की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के महाग्राम योजना में शामिल प्रदेश के 135 गांवों में स्वच्छता के लिए छोटे ट्रैक्टर ट्राली खरीद के लिए भी पांच लाख बजट देने का ऐलान किया।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में बनेगी स्वच्छता टास्क फोर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में देश भर में प्रोत्साहन पाने वाली दुल्हेड़ी गांव की युवा स्वच्छता जन सेवा समिति को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुल्हेड़ी की दर्ज पर पूरे जिले में ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए। जो गांव स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम करेंगे। उनमें लिखा जाए कि दुल्हेड़ी की दर्ज पर स्वच्छता। जिससे दुल्हेड़ी की युवा स्वच्छता टीम को प्रोत्साहन मिलेगा।
विज्ञापन
गैर संगठन के स्वच्छता समिति के पवन सैनी को बतौर सदस्य किया नियुक्त
मुख्यमंत्री ने युवा स्वच्छता जन सेवा समिति दुल्हेड़ी के प्रधान पवन सैनी को प्रदेश स्तरीय स्वच्छता टास्क फोर्स में गैर संगठन से प्रधान पवन सैनी को बतौर सदस्य नियुक्ति किए जाने की घोषणा भी मंच से कर दी। सीएम मनोहरलाल ने कहा कि प्रदेश को स्वच्छता के क्षेत्र में और अधिक बेहतर बनाना है, इसके लिए दुल्हेड़ी के युवा स्वच्छता टीम जैस प्रयास बहुत जरूरी हैं।
विज्ञापन