फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   youth die in accident, bike colaps in tree, police case file

संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sun, 11 Jul 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
youth die in accident, bike colaps in tree, police case file
भिवानी। गांव ओबरा से बैरान मार्ग पर असंतुलित बाइक पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। युवक गांव ओबरा से बुढ़ेडा अपने गांव आ रहा था। हादसा शुक्रवार देर शाम को हुआ।
विज्ञापन

गांव बुढ़ेड़ा निवासी 26 वर्षीय अमित शुक्रवार देर शाम को गांव ओबरा से अपने घर बाइक पर बुढ़ेड़ा आ रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। गंभीर हालत में उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चहड़ पुलिस चौकी के जांच अधिकारी हवलदार सुनील ने बताया कि मृतक अमित के भाई के बयान दर्ज कर शव का शनिवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक की बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई थी। जिस वजह से लगी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मृत अमित प्राइवेट नौकरी करता था और दो भाई थे। फिलहाल मृतक के भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed