फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   youth dead body found in minar, police case file

हालुवास देवसर माजरा माइनर के पास युवक की हत्या

Fri, 07 May 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
youth dead body found in minar, police case file
भिवानी। हालुवास देवसर माजरा माइनर के कच्चे रास्ते पर बुधवार रात डाबर कॉलोनी निवासी युवक सोमवीर (27) की हत्या कर दी गई। पहचान छिपाने के लिए हत्यारों ने कांच की बोतल से उसका चेहरा कुरेद दिया था। वीरवार की सुबह वारदात की सूचना मिलते ही औद्योगिक पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और हत्यारों का सुराग लगाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाए गए, जिन्होंने मौके से कुछ तथ्य जुटाए। वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या व शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना को दी शिकायत में गांव देवसर निवासी 29 वर्षीय धर्मवीर उर्फ मोनू ने बताया कि वह गांव में फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता है। वे तीन भाई और एक बहन हैं। सबसे बड़ा भाई कर्मवीर, फिर वह और उससे छोटा सोमवीर है। सबसे छोटी बहन पूजा है। तीनों भाई अलग-अलग रहते हैं। सोमवीर अविवाहित था और वह मां के साथ तोशाम बाईपास स्थित डाबर कॉलोनी में रहता था। धर्मवीर ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके भाई सोमवीर के पास किसी का फोन आया था। जिसके बाद उसका भाई उसकी बाइक लेकर यह कहते हुए चला गया कि 10 मिनट में वापस आ जाएगा। वह नहीं लौटा तो कई बार फोन मिलाया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। फिर शाम को फोन मिलाया तो सोमवीर का फोन बंद आया। रात करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि उसका भाई देवसर गांव के समीप हालुवास देवसर माइनर के समीप कच्चे रास्ते पर मृत पड़ा है। उसकी बाइक भी नहर के दूसरे छोर पर लावारिस पड़ी है। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जाकर देखा तो उसका भाई खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसके चेहरे व सिर में गंभीर चोटें लगी हुई थीं। हत्यारों ने उसके भाई का चेहरा पूरी तरह से बिगाड़ दिया था, जो पहचान में भी नहीं आ रहा था। उसके चेहरे को कांच की बोतल तोड़कर कुरेदा गया था, शव खुर्द बुर्द करने की कोशिश की गई थी। ताकि मृतक की शनाख्त न हो सके। मगर धर्मवीर ने सोमवीर के हाथ पर लिखे नाम से उसे पहचान लिया। शव के पास ही कांच की टूटी हुई बोतलें भी मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर कर दी हत्या
हत्यारों ने पहले बैठकर शराब पिलाई और फिर उसकी कांच की बोतल से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्यारों ने शव को खुर्द बुर्द करने की नीयत से उसका कांच की टूटी बोतल से ही कुरेदकर चेहरा भी पूरी तरह से बिगाड़ दिया। उसे शनाख्त के लायक भी नहीं छोड़ा।
पड़ोस के ही चार युवकों पर हत्या का शक
मामले की गंभीरता को भांपते हुए जुई पुलिस थाना के इंचार्ज सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई। जिसने वारदात स्थल के आसपास के इलाके का मुआयना कर हत्या से जुड़े तथ्य जुटाए। पुलिस ने मृतक के भाई धर्मवीर उर्फ मोनू के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है। परिजनों ने पड़ोसी गांव के ही चार युवकों पर सोमवीर की हत्या का शक जताया है। जो उसी के साथ उठते-बैठते थे। फिलहाल वीरवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

वर्जन
पुलिस हत्या के इस मामले की जांच में जुटी है। जल्द ही हत्या की वजह और आरोपियों को भी खोज निकाला जाएगा। मृतक की पहचान मिटाने के लिए शव को खुदबुर्द करने का प्रयास किया गया है।
- सुनील कुमार, एसएचओ, जुई पुलिस थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed