फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   young man swallowed poisonous substance, death

युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
young man swallowed poisonous substance, death
प्रवीन का फाइल फोटो। - फोटो : Bhiwani
कैरू। सुंगरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों ने एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा रात का है। पूरा परिवार रात को सोया हुआ था। इसी दौरान युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतक गांव सुंगरपुर निवासी युवक प्रवीन राजपूत (20) था। मृतक के पिता लंबे समय से पैरालाईसिस है। मृतक गांव दुल्हेड़ी में खंभे बनाने की फैक्टरी में काम करता था। पिता की तबीयत खराब होने के बाद घर की सारी जिम्मेवारी उसी के कंधों पर थी। सुबह करीब 7 बजे सूचना मिलने पर पुलिस घर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। कैरू पुलिस चौकी के जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी। हालांकि परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा किसी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कराई है। मृतक की माता बबली की शिकायत पर इतेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed