फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Workshop of BJP supported councilors of seven districts held in Bhiwani

Bhiwani News: भिवानी में सात जिलों के भाजपा समर्थित पार्षदों की हुई कार्यशाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Workshop of BJP supported councilors of seven districts held in Bhiwani
 भाजपा समर्थित नगर परिषद व नगर पालिकाओं के पार्षदों का प्रशिक्षण शिविर में मौजूद सार्वजनिक उपक्
भिवानी। शकुंतला गार्डन में सोमवार को प्रदेश के सात जिलों के भाजपा समर्थित नगर परिषद व नगर पालिकाओं के पार्षदों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर चार चरणों में हुआ। पहले सत्र को स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने की। दूसरे सत्र को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सार्वजनिक उपक्रम के ब्यूरो चेयरमैन सुभाष बराला ने संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख ओमप्रकाश अत्री ने की।
विज्ञापन

तीसरे सत्र को कैथल के जिला प्रभारी वेद फूला और चौथे सत्र को मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी जगदीश चोपड़ा ने संबोधित किया। प्रशिक्षण शिविर का मंच संचालन जिला महामंत्री हर्षवर्धन मान ने किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहताश चौहान ने बताया कि चारों सत्रों के प्रशिक्षण शिविर में भारतीय जनता पार्टी का इतिहास, सिद्धांत एवं पार्टी की विचारधारा के विषय में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सार्वजनिक उपक्रम के ब्यूरो चेयरमैन सुभाष बराला ने संगठन विस्तार में नगर परिषद व नगर पालिकाओं के पार्षदों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा पार्षद जनता का ऐसा प्रतिनिधि है जो उससे सीधा जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि पार्षद जनता से जुड़े हुए ऐसे जमीनी जन प्रतिनिधि हैं जो जनता से जुड़ी हुई हर छोटी बड़ी समस्या को भलीभांति जानते हैं। पार्षदों के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक सीधे तौर पर पहुंचाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से नगर परिषद व नगर पालिकाओं के पार्षदों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है। स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि भाजपा सेवा भाव से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों एवं आमजन के हित की सोच के चलते भाजपा का 9 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उन्होंने बताया कि जनसंवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री मनोहरलाल के आदेशानुसार प्रदेश भर के करीब सात हजार गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएगी, जिसके तहत करीबन एक हजार गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम पूरा हो चुका है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह, जिला महामंत्री शिवकुमार पाराशर, बृजपाल सिंह तंवर, रविंद्र बापोड़ा, चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, राजेश धनखड़, संदीप श्योराण, प्रिया असीजा, ओमप्रकाश वर्मा, धर्मेंद्र जिंदल, वेदप्रिय आर्य, मुकेश रहेजा, राजेश गौरा, सुनील तलेजा, सुंदरपाल, सुनील डावर, अभिनव दुरेजा, विशाल जीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed