{"_id":"5ec6c47e8ebc3e90906153ad","slug":"workers-in-bad-condition-in-scorhing-heat-bhiwani-news-rtk5560015107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों का चिलचिलाती गर्मी में बुरा हाल, कोई ट्रॉली के नीचे ले रहा आसरा, तो कोई झाड़ियों की छांव में बैठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों का चिलचिलाती गर्मी में बुरा हाल, कोई ट्रॉली के नीचे ले रहा आसरा, तो कोई झाड़ियों की छांव में बैठा
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
महम रोड स्थित आश्रम के बाहर धूप से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्राली के नीचे बच्चों के साथ बैठीं प्रवास?
- फोटो : Bhiwani
Link Copied
भिवानी। रोड स्थित आश्रम में वीरवार को खासी संख्या में प्रवासी मजदूर पहुंचे मगर एंट्री नहीं मिलने के कारण खासी परेशानी झेलनी पड़ी। भरी गर्मी में मजदूर सड़क पर खड़े थे। मजदूर महिलाएं बच्चों के साथ ट्रैक्टर ट्रालियों और झाड़ियों के नीचे शरण ले रहे थे। बाद में इनका रजिस्ट्रेशन हुआ और इन्हें प्रवेश दिया गया। करीब 150 से अधिक मजदूर परेशान दिखे।
विज्ञापन
ऑनलाइन की सुविधा में उलझे इन प्रवासी मजदूरों व झाड़ियों में अपने बच्चों को धूप से बचा रही महिलाओं ने कहा कि वह एक महीने से अपने राज्य में जाने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरे हैं लेकिन अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। उन्होंने कहा कि उनकी दुर्गति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आज धूप ज्यादा है और बाहर कोई व्यवस्था नहीं। ऐसे में झाड़ियां और यहां खड़ी ट्रालियों के नीचे की छाया ही आसरा है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृत सेवा समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार अवॉर्डी आशोक कुमार भारद्वाज ने मजदूरों को धूप से बचाने के लिए अंदर व्यवस्था करने की बात नायब तहसीलदार रामचंद्र से की तो उसके बाद नायब तहसीलदार ने उच्च अधिकारियों से बातचीत कर मजदूरों को अंदर प्रवेश दिया। वहीं आश्रम में नियुक्त नोडल अधिकारी एवं नायब तहसीलदार रामचंद्र ने बताया कि जिनका रजिस्ट्रेशन है और जिन को कॉल की गई है वे मजदूर ही आश्रम के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। जिन लोगों को नहीं बुलाया गया, वह लोग बाहर हैं। रेलवे, बस की सुविधा देने के लिए पहले जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है उन लोगों को सूचना दी जाती है तब वे यहां पहुंचते हैं, लेकिन कुछ लोग यहां पर बिना सूचना पहुंच जाते हैं तो उसके कारण यहां मजदूरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है ।
महम रोड स्थित आश्रम के बाहर धूप से बचने के लिए झाड़ियों के नीचे बच्चों के साथ बैठे प्रवासी मजदूर।- फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।