{"_id":"68cb0b98cb9989ea09038f38","slug":"work-on-all-options-to-drain-out-rainwater-mp-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139836-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती पानी को निकालने के लिए सभी विकल्पों पर करें काम : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती पानी को निकालने के लिए सभी विकल्पों पर करें काम : सांसद
विज्ञापन
तोशाम में लोगों की समस्याएं सुनते सांसद धर्मबीर सिंह।
भिवानी। तोशाम में बुधवार को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने जलभराव से प्रभावित गांवों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसाती पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि भविष्य में लोगों को इसी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े। सांसद ने कहा कि फिलहाल जलभराव को निकालने के लिए सभी विकल्पों पर तेजी से काम किया जाए और अतिशीघ्र लोगों की समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
सांसद ने प्रभावित गांवों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए और स्वास्थ्य विभाग को लगातार फॉगिंग एवं स्वास्थ्य जांच कराने का आदेश भी दिया। इसके साथ ही जलभराव से प्रभावित गांवों के लिए विशेष नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने के भी निर्देश दिए।
सांसद धर्मबीर सिंह ने सागवान, दांग कलां व खुर्द, बीरण, ढाणी बीरण, रिवासा, ढाणी रिवासा, तोशाम, बापोडा, दिनोद, सागवान, किरावड़, भूरटाना, खानक, बागनवाला, छपार जोगियान, छपार रांगडान, पटौदी, आलमपुर सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधियों से जलभराव की जानकारी लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रवि मीणा (आईएएस), सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता ओपी बिश्रोई और दिनेश राठी, बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता विनोद पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन्नै और मोटर ना दे दियो साहब, हम डूब जावांगे…
सांसद धर्मबीर सिंह जलभराव से प्रभावित गांवों की समस्याओं को सुनने के साथ ही स्थायी समाधान के लिए सुझाव भी मांग रहे थे। इसी दौरान एक गांव के सरपंच ने सांसद से पानी निकासी के लिए और मोटर लगाने की मांग की। इस पर पड़ोसी गांव के सरपंच खड़े हुए और बोले- इन्नै और मोटर ना दे दियो साहब, हम डूब जावांगे।
सरपंच की इस बात पर वहां मौजूद अधिकारी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसी तरह कुछ अन्य गांवों की भी आपसी बातचीत सामने आई। सांसद ने इस पर कहा कि इस तरह की आपदा का सामना मिलकर करें और उसका निदान करवाएं। सांसद ने आश्वासन दिया कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।