फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   women, road jaam, illigal vine

अवैध शराब बिक्री पर फूटा ढाणा रोड की महिलाओं का गुस्सा

Sun, 16 Feb 2020 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
women, road jaam, illigal vine
जाम में फंसें वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
शनिवार दोपहर बाद ढाणा रोड गली नंबर तीन के सामने अवैध रूप से घरों के अंदर शराब बिक्री को लेकर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साई महिलाओं ने दादरी गेट चौक की सड़क पर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। जाम लगाए जाने से सरकुलर रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन

वहीं जाम की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाएं सड़क पर लाठी लेकर बैठ गई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से घरों के अंदर महिलाएं भी अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही हैं। वहीं कुछ लोगों पर पुलिस द्वारा कई बार शराब बिक्री करते हुए पकड़े जाने के बावजूद जेल से बाहर आने पर फिर से शराब बिक्री करने के आरोप लगाए हैं। गुस्साई महिलाओं ने जिन घरों के अंदर अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है, बाकायदा पुलिस लेकर वहां उन जगहों की पहचान भी कराई। इस दौरान महिलाओं की पुलिस की मौजूदगी में ही तीखी नोक-झोंक भी हुई। जाम लगाई महिलाओं को पुलिस ने काफी देर तक समझाने का प्रयास किया, मगर महिलाएं जाम स्थल से नहीं हटी।
विज्ञापन

ढाणा रोड गली नंबर तीन निवासी कमलेश, माया, सुनीता, भतेरी, कमला, नथिया, देवकी, जानकी ने बताया कि ढाणा रोड पर कई घरों के अंदर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। अवैध शराब का कारोबार काफी दिनों से यहां खूब फल-फूल रहा है। पुलिस की अवैध शराब बिक्री करने वालों से साठ-गांठ है, तभी इनमें पुलिस का भी कोई डर नहीं है। जब घरों के अंदर शराब बिक्री करने वाली महिलाओं को रोकने का प्रयास किया जाता है तो उनसे ही झगड़ा किया जाता है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक महीने में नशे की लत की वजह से 10 मौतें हो चुकी हैं। किसी ने अपना पति तो किसी ने अपना जवान बेटा खोया है। महिलाओं ने पुलिस को उन सभी घरों को दिखाया, जिनके अंदर सांझ ढलते ही अवैध शराब बिक्री शुरू हो जाता है। इस दौरान उन घरों के अंदर रहने वाली महिलाओं के साथ भी आक्रोशित महिलाओं के साथ पुलिस की मौजूदगी में ही खूब तीखी नोक-झोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रेड से पहले आरोपियों को हो जाती है सूचना : महिलाओं ने आरोप लगाया कि इसकी कई बार शिकायतें दी गई। मगर आरोपियों को पुलिस की रेड होने से पहले ही सूचना मिल जाती है, जिससे की वे पुलिस पहुंचने से पहले ही शराब को इधर-उधर कर देते हैं। महिलाओं ने बताया कि 10 रुपये में अवैध रूप से घरों के अंदर महिलाएं शराब बेच रही हैं। आसानी से यहां बिक रही शराब की वजह से छोटी उम्र के लड़के से लेकर हर उम्र दराज व्यक्ति नशाखोरी करने लगे हैं।
जाम में आधा घंटे तक फंसे रहे वाहन : दादरी गेट चौक पर महिलाओं द्वारा जाम लगाए जाने से सरकुलर रोड पर करीब आधा घंटा तक वाहन जाम में फंसे रहे। रोहतक गेट से लोहारू रोड की तरफ जाने वाले वाहनों का लंबा जाम लगा वहीं लोहारू रोड की तरफ से अग्रसेन चौक की तरफ जाने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। इसके अलावा कोंट उमरावत व ढाणा रोड पर भी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। जैन चौक क्षेत्र बाजार से भी वाहनों की आवाजाही जाम की वजह से बंद हो गई। सड़क से जाम खुलवाने के लिए पुलिस महिलाओं को चौक से हटाकर ढाणा रोड की गली में ले गई।
सड़क पर जाम लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जाम को खुलवा दिया गया है। महिलाओं ने इस इलाके में अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायतें की हैं। पुलिस ने संभावित लोगों के ठिकानों की भी पहचान की है। अगर यहां पर अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना मिली तो रेड की जाएगी।

- भूषण कुमार, इंचार्ज, जैन पुलिस चौकी भिवानी
मेरे संज्ञान में यह मामला अभी आया है। पुलिस नशीले पदार्थों की धरपकड़ और अवैध शराब बिक्री को लेकर काफी सख्त है। इस इलाके में नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी और अवैध शराब बिक्री करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह, डीएसपी भिवानी।

अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर दादरी गेट पर जाम लगा पुलिस को खरी-खोटी सुनातीं महिला?

अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर दादरी गेट पर जाम लगा पुलिस को खरी-खोटी सुनातीं महिला?- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed