{"_id":"644d3f0f718e8b5e430f5f06","slug":"woman-swallowed-poison-case-filed-against-husband-under-section-of-dowry-murder-bhiwani-news-c-21-hsr1027-119761-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: महिला ने निगला जहर, पति पर दहेज हत्या की धारा के तहत केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: महिला ने निगला जहर, पति पर दहेज हत्या की धारा के तहत केस दर्ज
Sat, 29 Apr 2023 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 29 Apr 2023 09:30 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव हरसुख की ढाणी निवासी एक महिला की जहर निगलने के कारण उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान नीलम (23) के रूप में हुई है। इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर गुजरानी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई विकास के बयान पर मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में आसलवास निवासी मृतका के मायके पक्ष का परिजन ने बताया कि उसकी बहन नीलम की शादी 2021 में हरसुख की ढाणी निवासी नेताजी के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बहन नीलम को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए परेशान करते थे। जिसके कारण जहरीला पदार्थ निगलने के कारण उसकी बहन की उपचार के दौरान मौत हो गई। नागरिक अस्पताल में इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर गुजरानी चौकी से पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में पुलिस ने दहेज हत्या की धारा के तहत आरोपी पति के खिलाफ सदर पुलिस थाना में केस दर्ज कर लिया है और अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
जहर निगलने के कारण एक महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतका के भाई के बयान पर एक आरोपी पर दहेज हत्या से संबंधित धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अपनी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
- एसआई अशोक कुमार, प्रभारी, गुजरानी पुलिस चौकी।