{"_id":"5d754fbf8ebc3e016308de2e","slug":"woman-hospital-dies-bhiwani-news-rtk516794514","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
कस्बा बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव सुई की महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस घटना की जांच -पड़ताल में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
पुलिस के मुताबिक बवानीखेड़ा के गांव जूई निवासी सुनीता पत्नी सोमबीर को घायलावस्था में बीते मंगलवार को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। शनिवार रात को उसने पीजीआई में दम तोड़ दिया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। सुनीता की मौत के बाद रोहतक के कलानौर निवासी उसके भाई विकास ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि उसकी बहन तेजधार हथियार के हमले से घायल हुई थी। इसी वजह से उसकी मौत हुई है। पुलिस को दी शिकायत में विकास ने बताया कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। उसने वर्ष 2014 में बहन सुनीता की शादी भिवानी के गांव सुई निवासी सोमबीर के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन को पति सोमबीर, ससुर प्रकाश, देवर शिवकुमार मारपीट करते थे। कई बार पंचायती तौर पर सुलह कराकर वह बहन को वापस ससुराल भेज देते थे। एक माह पहले भी सुनीता ससुराल वालों की मारपीट से क्षुब्ध होकर घर आई थी। हालांकि सोमबीर जब उसे लेने पहुंचा तो उसने सुनीता को उसके साथ भेज दिया। विकास ने बताया कि तीन सितंबर की सुबह करीबन 11 बजे सोमबीर का फोन आया कि वह जल्दी से भिवानी अस्पताल आ जाए। उसके जीजा ने बताया कि उसकी बहन सुनीता छत से नीचे गिर गई है, इस वजह से सिर में गंभीर चोटें लगी हैं डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया है। विकास का आरोप है कि जब उसकी बहन को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया तो सोमबीर ने फाइल में लिखवा दिया कि वह कोई एमएलसी नहीं कटाना चाहतेे। इसके बाद उसकी बहन की सात सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमबीर से जब बहन सुनीता को लगी चोटों के बार में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद उनका शक गहरा गया और उन्होंने गांव में पड़ताल की तो पता चला कि तीन सितंबर को सुनीता के साथ ससुराल वालों ने झगड़ा किया था। उसके साथ मारपीट की गई और तेजधार हथियार से उसके सिर में चोटें मारी गई। गर्दन पर भी चोट के निशान थे। पुलिस ने इस संबंध में विकास के बयान दर्ज कर रोहतक पीजीआई में रविवार को सुनीता के शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में आरोपी पति सहित शिवकुमार, प्रकाश व पिंकी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।