{"_id":"62c1e194376167347a46a0fb","slug":"woman-dies-after-swallowing-poisonous-substance-bhiwani-news-hsr6357792177","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत
विज्ञापन
भिवानी। जहरीला पदार्थ निगलने से गांव खरक कलां निवासी एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के चचेरे भाई के बयान पर दो महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे का है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव गंगवा निवासी सोनू ने बताया कि उसके चाचा की बेेटी करीब 38 वर्षीय सुनीता की शादी करीब 20 साल पहले गांव खरक कलां निवासी राजकुमार के साथ की थी। राजकुमार राजमिस्त्री का काम करता है, जोकि दो बेटों का पिता है। सोनू ने बताया कि उसकी बहन सुनीता की दो जेठानियां अक्सर उसके साथ झगड़ा करती थी और कई दफा उसके साथ मारपीट भी की है। शनिवार शाम को उसकी बहन की जेठानियों ने फिर से उनके साथ झगड़ा किया। अक्सर होने वाले झगड़े के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। सुनीता ने शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर परिजन उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां शनिवार रात करीब 12 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने इस संबंध में मामले की सूचना खरक कलां पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एएसआई जोगेंद्र ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे।
जांच अधिकारी एएसआई जोगेंद्र ने बताया कि मृतक महिला के ताऊ के बेटे सोनू के बयान पर उसकी दो जेठानियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। रविवार दोपहर में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।