{"_id":"3713a74535b375a3b53946991da2e8f1","slug":"with-hearth-at-various-command-post-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हा-चौकी के साथ संभालेंगी कमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हा-चौकी के साथ संभालेंगी कमान
भिवानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। चूल्हा-चौकी के साथ अब ग्रामीण महिलाएं गांव के विकास की बागडोर भी संभालेंगी। बृहस्पतिवार को घोषित हुए जिला पार्षदों के परिणाम में 16 पार्षद पदों पर महिलाओं ने कब्जा किया। छह जगह पुरुषों को मात दी। पहली बार इतनी बढ़ी संख्या में महिला पार्षद बनी है। इस बार की एक और खास बात यह है कि पढ़ी-लिखी महिलाओं के हाथ में कमान है। 16 में से सात महिलाएं स्नातक, स्नातकोत्तर या अन्य डिप्लोमा धारी है। इनमें अधिवक्ता भी शामिल है, जेबीटी टीचर भी, एएनएम भी और एमए बीएड भी। इनमें अधिकतर महिलाएं फिलहाल गृहणी है।
30 वार्डों के पार्षदों के लिए 10 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे, ऐसे में वहां महिलाओं का पार्षद बनना तय था। मगर छह वार्ड ऐसे रहे जहां महिलाओं ने पुरुष उम्मीदवारों को मात दी। इनमें भी कुछ वार्ड तो ऐसे रहे जहां दिग्गजों को हराया। इनमें वार्ड दो से सीमा, वार्ड पांच से सुमन, वार्ड आठ से रेणु बाला, वार्ड 11 से मंजू बाला, वार्ड 15 से सिलोचना कौटिल्य, वार्ड 17 से किरण कलकल शामिल है।
अधिवक्ता, एएनएम, शिक्षिका भी बनी पार्षद
शिक्षा की बात की जाए तो राजबाला श्योराण अधिवक्ता है। किरण कलकल बीएएमएस है तो अलका आर्य, रेणु बाला एमएबीएड है। ऊषा बाई 10वीं के बाद एएनएम का कोर्स कर चुकी है। धनपति देवी जेबीटी टीचर है।
विज्ञापन
मान बंधुओं को दी मात
वार्ड दो पर सबकी निगाहें टिकी थी। यहां मान बंधु ईश्वर मान और ओमप्रकाश मान मैदान में थे। चुनावी दाव भी इन्हीं दोनों पर लग रहा था। थोड़ी उम्मीद एक अन्य उम्मीदवार राहुल की थी। मगर यहां सबको चौंकाया महिला उम्मीदवार सीमा ने। लक्ष्मी नारायण धनानिया की पुत्र वधु सीमा ने 6036 वोट हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी ईश्वर मान को 126 मतों से मात दी।
इन महिला उम्मीदवारों ने मारी बाजी
वार्ड नाम योग्यता
01 सुमन 12वीं
02 सीमा 12वीं
03 स्वीटी 10वीं
04 निर्मला ----
05 सुमन 10वीं
06 मीना 12वीं
08 रेणु बाला एमए बीएड
11 मंजूबाला 12वीं
14 ऊषा रानी एएनएम
15 सिलोचना 10वीं
17 किरण कलकल बीएएमएस
18 धनपति जेबीटी
19 सुमन बीए
22 सुनीता 12वीं
24 राजबाला एलएलबी
25 अलका आर्य एमए बीएड
बातचीत
विकास होगा प्राथमिकता
ग्रामीणों ने जो विश्वास किया है, उस पर खरा उतरते हुए गांव का विकास करेंगी। अधिकतर गांवों में पानी की समस्या है। गंदगी फैली है। गलियां कच्ची है। ग्रामीणों की इन समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास करेंगी।
सीमा, नवनिर्वाचित पार्षद
गांवों का विकास ही उद्देश्य
गांव वालों ही मुझे चुनावी मैदान में उतारा और जीताया। वह सिर्फ गांव वालों की बदौलत जीती है। अब ग्रामीणों में भाईचारा स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करूंगी।
ऊषा बाई, वार्ड 14
ग्रामीणों के आशीर्वाद से जीत मिली है। यह मेरी अकेले की नहीं बल्कि उसके क्षेत्र के गांवों की जीत है। सभी के साथ मिलकर गांवों की समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगी। मुख्यत: बिजली, सफाई जैसे मूलभूत समस्याओं का समाधान करवाएंगी।
सुमन, वार्ड एक