{"_id":"5d979d068ebc3e93b434606b","slug":"wine-botal-bhiwani-news-rtk5215608156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप से 3154 बोतल अवैध शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप से 3154 बोतल अवैध शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान से पहले अवैध शराब के कारोबारियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। इसी के चलते पुलिस ने एक पिकअप में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने गाड़ी के अंदर से 3145 अवैध शराब की बोतलें बरामद की।
सदर थाना पुलिस के अंतर्गत आने वाली गुजरानी पुलिस चौकी की एक टीम ने गांव मिताथल में गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप गाड़ी को बरामद किया। गाड़ी के अंदर भारी मात्रा में अवैध शराब भरी थी। पुलिस ने इस गाड़ी को गुजरानी से गांव मिताथल की तरफ आते हुए रास्ते में रोका था। जांच के दौरान गाड़ी में 310 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। गाड़ी चालक एक जब इस शराब के संबंध में पूछताछ की तो वह कोई भी परमिट या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर अवैध शराब को पिकअप गाड़ी सहित कब्जे में लिया और चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।
विधानसभा चुनाव के दौरान सीमांत इलाकों में भी अवैध शराब के कारोबारी सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में अन्य राज्यों की सीमाओं से आने वाली शराब पर पाबंदी लगाने के लिए जिले के सीमावृत्ति पुलिस थानों और चौकियों में नाकेबंदी कर इस तरह के अवैध कारोबारियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी के भी सख्त निर्देश जिला पुलिस कप्तान ने दिए हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान गंगराम पूनिया ने विधानसभा चनुाव के दौरान शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी के तहत पुलिस की टीम को अवैध शराब बरामद करने में ये कामयाबी मिली है।