फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Will be on the city map dozen colonies

शहर के नक्शे पर आएंगी दर्जनभर कॉलोनियां

Mon, 26 Oct 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Mon, 26 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहरी सीमा में होने के बावजूद उपेक्षा का शिकार झेल रही शहर की दर्जनभर कॉलोनियां जल्द ही शहर के नक्शे पर होगी। शहरी सीमा की उन अनाधिकृत कॉलोनियों नियमित करने की कवायद शुरू हो गई है, जो 50 फीसदी तक डेवलप हो चुकी हैं। इन कॉलोनियों के सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सर्वे रिपोर्ट को सरकार के पास अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शहर की 50 फीसदी तक डेवलप अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित कर पूरी तरह डेवलप करने का प्लान तैयार किया है। इसी प्लान के तहत अब भिवानी की शहरी सीमा में आने वाली अनाधिकृत और 50 फीसदी तक डेवलप कॉलोनियों को भी नियमित करने की कवायद शुरू हो गई है। सबसे पहले इन कॉलोनियों का सर्वे होगा। सर्वे के प्रस्ताव को नगर परिषद अधिकारियों और पदाधिकारियों ने अपनी मंजूरी दे दी है। जल्द ही सर्वे की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल की बात की जाए तो करीब 13 कॉलोनियां शहरी सीमा में नियमित है।
विज्ञापन

ये कॉलोनियां हो सकती है नियमित
* रोहतक रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी
* उत्तम नगर
* बैंक कॉलोनी का बढ़ा हुआ क्षेत्र
* लक्ष्मी नगर का नहर पार का बढ़ा क्षेत्र
* जूई फीडर के साथ सरस्वती मिल के साथ लगती कॉलोनी
* लाजपत नगर का बढ़ा हुआ क्षेत्र
ये होगा फायदा
* कॉलोनी में सड़क, पक्की गलियों की सुविधा मिलेगी
* बिजली-पानी, सीवरेज की सुविधा मिलेगी
* यहां बने मकानों के नक्शे पास हो सकेंगे
* नप को टैक्स के रूप में आय होगी
वर्ष 2013 में हुई थी तीन कॉलोनियां नियमित
वर्ष 2013 में शहर की तीन कॉलोनियां का कुछ एरिया नियमित हुआ था। इनमें विद्यानगर का बढ़ा हुआ क्षेत्र, लक्ष्मी नगर का कुछ क्षेत्र और लाजपत नगर का क्षेत्र शामिल था। हालांकि नियमित होने के करीब दो साल बाद भी इन कॉलोनियों में विकास के नाम पर ज्यादा काम नहीं हुआ है। अधिकतर गलियां कच्ची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::
शहरी सीमा की 50 फीसदी तक डेवलप अनाधिकृत कॉलोनी को नियमित करने की योजना है। इसके लिए सर्वे होगा। शहर की करीब दर्जनभर कॉलोनियों के नियमित होने की उम्मीद है। नियमित होने के बाद कॉलोनियों में सभी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।

संजय यादव, सचिव, नगर परिषद
वर्जन::::
शहरी सीमा में शामिल होने के बावजूद विकास में पिछड़ी कॉलोनियों को नियमित करने के लिए सरकार के सामने प्रपोजल रखा था। जिसके बाद अब सर्वे कराकर इन कॉलोनियों की रिपोर्ट सरकार के पास भेजी जाएगी। उम्मीद है कि सरकार इनको जल्द नियमित कॉलोनियों का दर्जा देगी। जिसके बाद इन कॉलोनियों में बेहतर विकास कार्य पक्की गलियां, सड़क, बिजली-पानी, सीवरेज आदि सुविधाएं मिलेंगी।
भवानी प्रताप, चेयरमैन, नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed