फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   wild pig attack on farmers, one died, three injured in bhiwani

किसानों पर जंगली सूअरों का हमला, एक की मौत, तीन घायल

Thu, 25 May 2017 11:45 PM IST
bureau
bureau Updated Thu, 25 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
wild pig attack on farmers, one died, three injured in bhiwani
पहले थे हमलावर, अब जानलेवा बन गए
तालू गांव के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर जंगली सूअरों ने हमला कर दिया। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से गांव में जंगली सूअरों की दहशत बनी हुई है।      
वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तालू गांव के खेतों में कुछ ग्रामीण काम कर रहे थे।
इसी दौरान झुंड में आए 10 से 15 जंगली सूअरों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जंगली सूअरों के अचानक हमले से ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। मगर कुछ ग्रामीण जंगली सूअरों के हमले से अपने का बचा नहीं पाए। हमले में ग्रामीण सत्यवान (43), बीरमती (30), इंद्र कुमार (60) और सनी (30) घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए हांसी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

मगर सत्यवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला बीरमती को हांसी से ही पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया, वहीं युवक सनी को भिवानी रेफर किया गया। भिवानी से सनी को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। महिला बीरमती और युवक सनी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मृतक सत्यवान को जंगली सूअरों ने सिर, जांघ, हाथों पर बुरी तरह काटा है। महिला बीरमति को पेट पर गंभीर जख्म हैं, वहीं युवक सनी को भी जांघ, छाती से काट खाया। घटना की सूचना के बाद खासी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। सूचना पर तालू से ही पूर्व जिला पार्षद व फिलहाल वार्ड पांच से पार्षद ईश्वर मान, भाजपा नेता ओमप्रकाश मान भी अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद गांव में ग्रामीणों में जंगली सूअरों के प्रति दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले थे हमलावर, अब जानलेवा बन गए      
जंगली सूअरों द्वारा ग्रामीणों को काट लेने के केस पहले भी हुए, मगर इस तरह के हमले और व्यक्ति की जान लेना पहली बार हुआ है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। करीब पांच सौ से छह सौ जंगली सूअर खेतों में घूम रहे हैं। यह कहना है अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों का। ग्रामीण जोगेंद्र, भूप सिंह ने बताया कि ये ग्रामीण थोड़ी-थोड़ी दूरी पर काम कर रहे थे। मृतक सत्यवान पशुओं को जोहड़ पर पानी पिलाने लेकर गया था। ग्रामीणों ने लावारिस पशु से बचाव की व्यवस्था बनाने की मांग की।  
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed