फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Whose head will be crowned as Bhiwani Municipal Council Deputy Pradhan, a decision will be taken today

किसके सिर सजेगा भिवानी नगर परिषद उप प्रधान का ताज, आज होगा फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Whose head will be crowned as Bhiwani Municipal Council Deputy Pradhan, a decision will be taken today
नगर परिषद कार्यालय भवन। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। नगर परिषद में उपप्रधान कौन होगा, इस बात पर सबकी नजर इस बात पर टिकी हैं। शुक्रवार 29 जुलाई को डीआरडीए हॉल में चुनाव होगा। जिसमें चेयरपर्सन और 31 वार्ड पार्षद उप प्रधान पद का फैसला करेंगे। प्रधान की तरह ही उप प्रधान पद का चुनाव भी काफी रोचक होगा। क्योंकि इस बार उप प्रधान पद के लिए पुराने दिग्गजों के सामने नए युवा दावेदार हैं। दो पार्षद तो ऐसे है, जो पहले भी उप प्रधान रहे हैं। इसके अलावा कुछ नए और कुछ पुराने पार्षद दावेदार बने हैं।
विज्ञापन

इस बार किसी भी राजनीतिक दल ने पार्षद का चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ा। इस कारण शहर की सरकार में सभी पार्षद निर्दलीय हैं। हालांकि इनमें काफी ऐसे है, जो किसी न किसी रूप में किसी न किसी राजनीतिक दल से जुड़े है। सूत्रों की माने तो 22 पार्षद ऐसे हैं, जो भाजपा से जुड़े हैं। उप प्रधान के चुनाव में करीब छह पार्षद दावेदार बने हैं।
विज्ञापन

ब्राह्मण और राजपूत पार्षद सबसे ज्यादा
चुनकर आए 31 पार्षदों में ब्राह्मण और राजपूत सबसे ज्यादा है। इस बार राजपूत बिरादरी से छह पार्षद हैं। इसके अलावा एक चेयरपर्सन भी इसी बिरादरी से है। पार्षदों में चेयरपर्सन पति भवानी प्रताप, सुभाष तंवर, सुदामा तंवर, रेणु तंवर, सूर्या तंवर के अलावा महावीर देवसरिया की पुत्रवधू शामिल है। ब्राह्मण समाज से भी छह पार्षद हैं। इनमें गोविंद उर्फ बिल्लू बादशाह, उनकी पुत्रवधू, पूर्व उप प्रधान प्रदीप कौशिक, उनके पुत्र अंकुर कौशिक, आकाश मस्ता और पूर्व पार्षद मांगेराम झाडूवाला की पुत्रवधू है। पंजाबी बिरादरी से 4 पार्षद हैं। इनमें निर्विरोध चुने गए विनोद चावला के अलावा ज्योति कामरा, मुनीष गुरेजा और सुमिता डुडेजा हैं। चार पार्षद जाट बिरादरी से हैं। 3-3 पार्षद यादव और चमार जाति से, दो धानक बिरादरी, एक सैनी, एक प्रजापति, एक लोहार बिरादरी से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष पार्षद हो सकता है उप प्रधान
नगर परिषद में उप प्रधान के चुनाव को लेकर ये भी चर्चाएं है कि इस बार नप में प्रधान पद महिला आरक्षित था और प्रीति भवानी प्रताप चेयरपर्सन चुनी गई हैं। ऐसे में उप प्रधान किसी पुरुष को बनाया जाए। शहर में 12 महिलाएं पार्षद चुनकर आई है और 19 पुरुष पार्षद हैं।
अपना-अपना दावा मजबूती से रख रहे अधिकतर पार्षद
उप प्रधान पद के लिए नामांकन कौन-कौन करता है, यह तो 29 जुलाई को बैठक में ही तय होगा। फिलहाल 6 से 7 पार्षद अपना-अपना दावा मजबूती से रख रहे हैं। पंजाबी बिरादरी के नेता और निर्विरोध चुने गए पूर्व प्रधान नंदलाल चावला के पुत्र विनोद चावला का दावा भी मजबूत है। दो पूर्व उप प्रधानों प्रदीप कौशिक और सुदामा तंवर का दावा मजबूत है। सतेंद्र मोर भी एक दावेदार है।

सर्वसम्मति नहीं बनी तो होगा मतदान
उप प्रधान के लिए होने वाले चुनाव में 31 पार्षद और एक चेयरपर्सन हिस्सा लेंगे। बैठक में अगर सर्वसम्मति से फैसला नहीं होता है तो मतदान होगा। मतदान में जिस दावेदार के समर्थन में ज्यादा पार्षद होंगे, वहीं उप प्रधान बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed