{"_id":"68bdbbf4de02e8cc290d1b4e","slug":"whatever-we-are-today-is-because-of-our-ancestors-bk-sumitra-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-139360-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हम जो भी हैं अपने पूर्वजों के कारण : बीके सुमित्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हम जो भी हैं अपने पूर्वजों के कारण : बीके सुमित्रा
Sun, 07 Sep 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 07 Sep 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज शाखा सिद्धि धाम की प्रमुख राजयोगिनी बीके सुमित्रा बहन ने श्राद्ध पक्ष के अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम जो भी हैं, वह हमारे पूर्वजों की देन है। हमें उनके प्रति श्रद्धा और विश्वास बनाए रखना चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अपने परिवार व समाज का मान-सम्मान बढ़ाना चाहिए।
बीके सुमित्रा ने बताया कि ब्रह्मा बाबा के अनुसार जैसे लोकिक रीति में श्राद्ध के दौरान दान किया जाता है, उसी प्रकार आध्यात्म में ज्ञान और गुणों का दान करना तथा विकारों का त्याग करना ही वास्तविक श्राद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि श्राद्ध केवल एक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक भाव है, जिसमें व्यक्ति अपने जीवन के कर्मों का अवलोकन करता है, अपनी गलतियों के लिए प्रायश्चित करता है और भविष्य के लिए शुभ संकल्प धारण करता है। इस अवसर पर बीके आरती, बीके अंजु, बीके सुशील, बीके संतोष, बीके शारदा सहित अनेक ब्रह्माकुमारी उपस्थित रहे।