{"_id":"68ae0a7129c22818ce0745f1","slug":"we-will-not-let-the-130th-amendment-that-snatches-away-the-chair-pass-deepender-hooda-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138755-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी छीनने वाला 130वां संशोधन पास नहीं होने देंगे : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुर्सी छीनने वाला 130वां संशोधन पास नहीं होने देंगे : दीपेंद्र हुड्डा
Wed, 27 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
गांव चांग में पूर्व विधायक शशि परमार के बड़े भाई राजकुमार के निधन पर शोक जताने पहुंचे सांसद दीप
भिवानी। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने संविधान में प्रस्तावित 130वें संशोधन (30 दिन की जेल पर मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक की कुर्सी छिनने का प्रावधान) को विपक्षी सरकारों को गिराने की साजिश बताते हुए कहा कि इसे किसी भी हाल में पास नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कानून अपराध या भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए नहीं बल्कि विपक्ष को खत्म करने के लिए लाया जा रहा है।
रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा मंगलवार को भिवानी के गांव चांग में पूर्व विधायक शशि परमार के बड़े भाई राजकुमार के निधन पर शोक जताने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर यह कानून पहले से होता तो भाजपा झारखंड और दिल्ली की विपक्षी सरकारों को पहले ही गिरा चुकी होती। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा ईडी का इस्तेमाल कर इस कानून का दुरुपयोग करेगी क्योंकि ईडी सिर्फ विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई करती है।
हुड्डा ने एसआईआर (वोट चोरी) मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि अब पूरा देश जान चुका है कि भाजपा चुनाव आयोग से मिलकर चुनावी नतीजों को प्रभावित करती है। राहुल गांधी ने कर्नाटक की एक सीट का उदाहरण पेश किया जिस पर चुनाव आयोग के पास कोई जवाब नहीं था। इसी तरह की गड़बड़ी महाराष्ट्र और हरियाणा में भी की गई। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में की गई धांधलियों के सबूत जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही जनता के सामने लाए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि हरियाणा अब फिरौती, मर्डर और दलितों पर अत्याचार का प्रदेश बन चुका है। हर गैंग में यह होड़ लगी है कि किसने कितनी फिरौती मांगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में जनता बेखौफ थी, जबकि भाजपा राज में गुंडे-बदमाश बेखौफ हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष प्रदीप गुलिया समेत स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।