फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Waterworks centers will be built at the Mini Park

जलघर केंद्रों पर बनाए जाएंगे मिनी पार्क

Sat, 14 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sat, 14 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी शहरों की तर्ज पर पार्कों में सैर का आनंद उठा सकेंगे। जनस्वास्थ्य विभाग को प्रदेश सरकार की तरफ से प्रत्येक जलघर केंद्र पर मिनी पार्क बनाने की अनुमति मिली है। प्रत्येक पार्क पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। चरखी दादरी में कुल 58 जलघर केंद्र हैं।
विज्ञापन

यह होगा फायदा
जलघर केंद्रों पर पार्कों के बनने से वहां साफ सफाई रहेगी। क्योंकि पार्क बनने के बाद इनका रखरखाव भी किया जाएगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सैर आदि के लिए एक साफ सुथरा स्थान उपलब्ध हो जाएगा। आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में पार्क आदि नहीं होते। इन पार्कों से उस गांव के साथ साथ आसपास के गांवों को भी फायदा होगा। विभाग प्रति मिनी पार्क के निर्माण पर एक लाख रुपये की राशि खर्च करेगा। इसके लिए सभी आवश्यक कागजात प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जगह का दायरा निश्चित नहीं होगा
जलघर में जितनी खाली जगह मिलेगी उसी के अनुरूप  मिनी पार्क का निर्माण किया जाएगा। जहां कम जगह उपलब्ध होगी, वहां उतनी जगह पर ही पार्क बना दिया जाएगा। पार्क के लिए सरकार अलग से जमीन अधिग्रहित नहीं करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:::::::
इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू होगा। इसके लिए बजट मंजूर हो चुका है। सभी जलघरों  पर यह पार्क एक साथ तैयार किए जाने का प्रावधान है।
राकेश शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed