फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Waterlogging in village Sandva.

संडवा में जलभराव, सांसद ने दौरा कर दिए निकासी के निर्देश

Thu, 09 Jul 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in village Sandva.
गांव संडवा में ग्रामीणों से बातचीत करते सांसद धर्मबीर सिंह व एसडीएम संदीप कुमार। - फोटो : Bhiwani
तोशाम। सांसद धर्मवीर सिंह ने वीरवार को उपमंडल के गांव संडवा का दौरा किया और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गांव में जल भराव क्षेत्र से शीघ्र पानी की निकासी करने के लिए एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में एक सब कमेटी बनाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि बुधवार को हुई तेज बारिश से कारण गांव संडवा में जलभराव हो गया था। ग्रामीणों ने सांसद धर्मबीर सिंह से गांव में बारिश के पानी की निकासी करवाने का आग्रह किया था। ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष गांव में जलभराव से होने वाली समस्या से अवगत करवाया। सांसद ने मौके पर मौजूद एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में एक सब कमेटी बनाने के निर्देश दिए ताकि गांव से बरसाती पानी की निकासी की जा सके। कमेटी में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम, सिंचाई विभाग को शामिल किया गया है। उन्होंने एसडीएम को निर्देश दिए कि क्षेत्र के किसी भी गांव में जलभराव की स्थिति है तो उसकी निकासी करने के लिए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएं। सांसद ने संडवा के अलावा गांव मिरान, सरल, बापोड़ा व दिनोद गांवों में भी निकासी का समुचित प्रबंध करने की बात कही। सांसद ने कहा कि भिवानी से सिवानी तक के क्षेत्र में हुई इस बारिश से किसानों की फसल को काफी फायदा होगा। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और आश्वान दिया कि इनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवा दिया जाएगा। इस दौरान महेंद्र सिंह कैरू, सरपंच हवा सिंह, अजय हसान, ईश्वर सिंह बड़दू, कुलदीप चहल, धर्मबीर नेहरा, कृष्ण नेहरा, राजबीर सरपंच लेघां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed