फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water in canals, will get relief from water crisis.

सुंदर ग्रुप की नहरों में आया पानी, शहर को जलसंकट से मिलेगी निजात

Thu, 21 May 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Water in canals, will get relief from water crisis.
हांसी रोड स्थित जूई नहर में आया पानी। - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पेयजल संकट के बीच गर्मी के मौसम में टेल हेड तक पेयजल आपूर्ति के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने नया प्लान बनाया है। नए प्लान से कोंट रोड, बैंक कॉलोनी के बढ़े हुए भाग की करीब 25 हजार से अधिक की आबादी को जलसंकट से निजात दिलाई जाएगी। पब्लिक हेल्थ विभाग नई प्लानिंग के तहत रोहतक रोड डिफेंस कॉलोनी स्थित बूस्टिंग स्टेशन से कोंट रोड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए दो किलोमीटर लंबी अलग से नई पेयजल पाइपलाइन बिछाएगा। इस लाइन से डॉग फार्म, डीएवी स्कूल क्षेत्र, त्रिवेणी क्षेत्र के घरों तक पानी की आपूर्ति होगी। फिलहाल कोंट रोड के इन इलाकों को बैंक कॉलोनी बूस्टिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति दी जा रही है। काफी लंबा इलाका और टेल हेड तक होने की वजह से यहां पर हर बार गर्मियों के मौसम में जल संकट गहरा जाता है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोंट रोड क्षेत्र की पेयजल समस्या निदान के लिए सर्वेक्षण कराया और इसके बाद निनान वाटर वर्कर्स से डिफेंस कॉलोनी बूस्टिंग स्टेशन तक आने वाली मुख्य लाइन के साथ कोंट रोड तक बूस्टिंग स्टेशन से ही दो किलोमीटर नई पाइप डालकर कोंट रोड तक पेयजल आपूर्ति का खाका तैयार किया। इस पर अमरूत योजना के तहत काम होगा। इस कार्य को दो माह के अंदर पूरा किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

नहीं बनी जमीन की बात, नहीं बन पाए तीन बूस्टर
यह वैकल्पिक व्यवस्था करने के पीछे कारण रहा नए बूस्टर के लिए जगह नहीं मिला। करीब तीन साल पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने त्रिवेणी क्षेत्र, राजीव कॉलोनी और देव नगर कॉलोनी में बूस्टर बनाने का प्लान बनाया था। मगर इनके लिए जमीन फाइनल नहीं हो सकी। त्रिवेणी क्षेत्र में जगह तय की गई थी, मगर वह विवादित रही। इसी कारण अब इस क्षेत्र को बैंक कॉलोनी बूस्टर की बजाय डिफेंस कॉलोनी बूस्टर से जोड़ा जाएगा। राजीव कॉलोनी और देवनगर वासियों के लिए इस बार भी कोई योजना नहीं है और वहां टेल पर लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को पहुंचा सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी, राशनिंग से मिला छुटकारा
नहरों में पानी आने के बाद पूरे शहर को जल संकट से निजात मिलेगी। हालांकि शुरुआत में नहरों के अंदर कम ही पानी पहुंचा है। वीरवार शाम को नहरों में पानी आना शुरू हो गया। इसी के साथ पब्लिक हेल्थ विभाग ने भी अपने शहरी जलघरों के वाटर टैंकों को भरने का काम शुरू कर दिया। फिलहाल शहर की सभी कॉलोनियों के अंदर 15 से 20 मिनट की राशनिंग चल रही थी। नहरी पानी मिलने के बाद शहरवासियों को पानी की राशनिंग से भी निजात मिलेगी। गर्मियों के मौसम में जलसंकट के आसार बनने से कई बाहरी कॉलोनियों में भी हालात बिगड़े हुए हैं।
डिफेंस कॉलोनी से कोंट रोड त्रिवेणी क्षेत्र तक करीब दो किलोमीटर लंबी नई पेयजल लाइन अमरूत योजना के तहत डाली जाएगी। करीब दो माह में काम पूरा होगा। नई लाइन डाले जाने के बाद टेल हेड के इस इलाके में पेयजल को लेकर कोई दिक्कत लोगों को नहीं होगी। - कपिल श्योराण, जेई शहरी पेयजल शाखा।
मोहला हेड से सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी छोड़ा गया है, जोकि वीरवार रात तक पहुंच जाएगा। 22 मई तक पानी प्रस्तावित था, इसके बाद नहरों में तीन से चार दिन तक पानी चलेगा। उनका प्रयास सभी ग्रामीण व शहरी जलघरों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति का रहेगा।

- दलीप सिंह चेरवाल, कार्यकारी अभियंता, यमुना जल सेवाएं परिमंडल।
नहरी पानी मिलने के बाद जलघर के टैंकों में पानी की स्थिति बेहतर होगी। फिलहाल निनान व डाबर कॉलोनी के जलघरों में पानी है। पुराने जलघर को भी पानी मिलने से हालात ठीक हो जाएंगे और पूरे शहर में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति मिलने लगेगी। कई कॉलोनियों के लिए नई प्लानिंग भी की गई है, जिस पर भी जल्द काम शुरू होगा। - बलविंद्र सिंह नैन, कार्यकारी अभियंता शहरी पेयजल शाखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed