फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Water capacity of 151 million two villages doubled water tank

151 लाख से दो गांवों के जलघरों की पेयजल क्षमता होगी दोगुनी

Sun, 25 Oct 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sun, 25 Oct 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र के दो और गांवों के जलघर अब अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। जनस्वास्थ्य विभाग जल्द ही गांव चरखी व भैरवी के जलघरों की 181 लाख रुपये के बजट से पेयजल क्षमता बढ़ाएगा। विभाग ने दोनों गांवों के जलघरों के जीर्णोद्धार की योजना तैयार करने के बाद इसके लिए बजट की स्वीकृति भी मिल चुकी है। अब विभाग जल्द इस ओर अपना कार्य आरंभ करेगा। पेयजल की क्षमता बढ़ते ही गांव भैरवी व चरखी के ग्रामीणों को पानी की समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

गांव चरखी व भैरवी में पिछले  लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। फिलहाल इन गांवों में पेयजल का पुराना सिस्टम ही चलता आ रहा है। गांव चरखी की आबादी करीब 15 हजार है। आबादी के हिसाब से ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं होता। जबकि कई दशक पुराना वाटर सिस्टम का जवाब देने से पानी की किल्लत लगातार बनी हुई थी।
विज्ञापन

बाक्स:
हाई लेवल टैंक बनेगा
इस प्रोजेक्ट के तहत इन दोनों गांवों के लिए हाई लेवल टैंक बनेगा। तैयार होने के बाद इस टैंक की पेयजल क्षमता सामान्य टैंक से दुगुनी होगी। जरूरत पड़ने पर पानी की अतिरिक्त आपूर्ति की जा सकेगी। इस टैंक का निर्माण कंकरीट से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स::
नई मशीन होंगी स्थापित
यहां पूरा सिस्टम नया होगा। नए सिस्टम के तहत मशीन व पानी की मोटरें भी नई होंगी। पंपिंग सिस्टम भी नया होगा। पूरा सिस्टम नई तकनीक से सुसज्जित होगा। सभी लाइनें लोहे की बनी होगी जहां लीकेज की समस्या नहीं के बराबर रहेगी।  बाक्स::
दुगुनी होगी पानी की क्षमता
इस सिस्टम के ठीक प्रकार से शुरू होने पर पानी की क्षमता दुगुनी हो जाएगी। जहां दोनों गंावों में पेयजल किल्लत नहीं रहेगी वहीं पानी की पर्याप्त आपूर्ति किए जाने से लोगों को पर्याप्त पानी भी मिल सकेगा।


बाक्स::
रिजर्व टैंक भी बनेगा
यहां रिजर्व टैंक बनाए जाने का भी प्रावधान किया गया है ताकि पानी को लंबे समय तक स्टोरेज रखा जा सके। नहरों में पानी कम आने पर रिजर्व टैंक से काम चलाकर लोगों को पानी की आपूर्ति की जा सके।
 वर्जन=
इन गांवों में पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा कर ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति की जाएगी।
राकेश शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed