फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Volunteer Devanshi Vashishtha received the best volunteer award in the state level special camp.

Bhiwani News: स्वयंसेविका देवांशी वशिष्ठ को राज्यस्तरीय विशेष कैंप में मिला बेस्ट वालंटियर पुरस्कार

Mon, 10 Feb 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 10 Feb 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Volunteer Devanshi Vashishtha received the best volunteer award in the state level special camp.
सम्मानित विद्या​र्थियों के साथ  स्कूल स्टाफ व अन्य। 
भिवानी। भगत सिंह चौक स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सात दिवसीय राज्यस्तरीय विशेष शिविर में एनएसएस प्रभारी कविता तंवर के निर्देशन में हलवासिया विद्या विहार विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। सात दिवसीय विशेष कैंप का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त भिवानी हर्षित कुमार ने किया।
विज्ञापन

स्वयंसेविका देवांशी वशिष्ठ को बेस्ट वॉलिंटियर के रूप में पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी व सर्टिफिकेट प्रदान किया। शिविर का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास व नैतिक मूल्यों का विकास करना था ताकि छात्र सभ्य नागरिक बनकर समाज कल्याण में अपना योगदान दे सकें। विद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक हर्ष तंवर, हितेश, देवांशी, वैशाली व मुस्कान यादव ने कैंप में प्रतिभागिता करते हुए अपनी-अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर वॉलिंटियर्स की ओर से प्रस्तुत किया गया नृत्य मैं योद्धा बन गई काफी सराहनीय रहा।
विज्ञापन

सात दिन छात्रों ने अपने नृत्य, कविताएं, भाषण, कहानियां तथा राष्ट्रीय भक्ति की भावना से ओतप्रोत गीतों के माध्यम से सब का मन मोह लिया। विद्यालय पहुंचने पर सभी वॉलिंटियर्स का विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मान किया गया। छात्रा वैशाली ने अपनी बुलंद आवाज में कैंप के अनुभवों साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed