{"_id":"68b0bc4db08f1133960307e6","slug":"voice-raised-for-compensation-for-ruined-crops-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-138841-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बर्बाद फसलों की मुआवजे के लिए आवाज उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बर्बाद फसलों की मुआवजे के लिए आवाज उठाई
Fri, 29 Aug 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
लोहारू में अपनी मांगों को लेकर एसडीएम मनोज दलाल को ज्ञापन देते महापड़ाव के किसान। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
लोहारू। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले लोहारू में अनिश्चितकालीन महापड़ाव में पहुंचे किसानों ने सरकार से ज्यादा बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। किसानों ने वीरवार को एसडीएम मनोज दलाल को ज्ञापन सौंपा और नारेबाजी की। एसडीएम ने किसानों को सरकार तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
अनिश्चितकालीन महापड़ाव की मांगेराम नूनसर, सतबीर, अमर सिंह पाजू, प्रीतम झुप्पा ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की तथा मंच संचालन धर्मपाल बारवास, कर्ण सिंह और मास्टर उमराव ने किया। किसान नेता दयानंद पूनिया ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बरसात ने किसानों की कपास, मूंग, ग्वार और बाजरे की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कर सरकार उन्हें मुआवजा प्रदान करे।
पूनिया ने कहा कि मौजूदा सरकार खेती और किसानी को तबाह करने पर तुली हुई है। नकली खाद, नकली बीज, नकली दवाइयों का बाजार में बोल-बाला है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। इस मौके पर नरेंद्र फरटिया, जय सिंह गिगनाऊ, सूरजभान गिगनाऊ, धर्मपाल फरटिया मौजूद थे।