फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Villagers expressed concern over the increasing use of polythene.

Bhiwani News: बढ़ते पॉलिथीन के प्रयोग पर ग्रामीणों ने जताई चिंता

Mon, 22 Sep 2025 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 22 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed concern over the increasing use of polythene.
जूई में सड़क किनारे फैला कचरा। 
जुई। गांव जुई बिचली में बढ़ते पॉलिथीन के प्रयोग को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि सड़कों, गलियों, खेतों और नालियों में बिखरा पॉलिथीन पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

जुई बिचली निवासी लक्ष्मी, पूजा, कविता, अंजू, मंजू, सरबती, रोशनी, चंद्रकला और कृष्णा ने बताया कि गांव की गलियों व चौपालों पर पॉलिथीन के ढेर लगे रहते हैं। दुकानदारों से लेकर घरों तक, हर जगह इसका प्रयोग खुला हो रहा है। खुले में फेंकी गई थैलियां धीरे-धीरे गांव की सुंदरता को बिगाड़ रही हैं।
विज्ञापन


मवेशियों के लिए खतरा
जुई के मीरसिंह, बलराम, ओमप्रकाश, राजबीर, रामकिशन और संदीप ने बताया कि चराई के दौरान मवेशी पॉलिथीन निगल जाते हैं। पशु चिकित्सकों के अनुसार इससे आंतों में गंभीर रोग हो जाते हैं और कई बार जानवरों की मौत भी हो जाती है। ग्रामीण इसे सबसे बड़ी चिंता मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव और स्वास्थ्य पर प्रभाव
नालियों में फंसी पॉलिथीन के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है। बरसात के दिनों में यह गंदगी बीमारियों को जन्म देती है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से लेकर प्रशासन तक मदद की गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करे और दुकानदारों को पॉलिथीन के इस्तेमाल से रोके तो हालात सुधर सकते हैं। इसके साथ ही जागरूकता अभियान से बच्चों और महिलाओं को वैकल्पिक उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed