फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Veterinarians treat 66 sick cows suffering from acidosis

पशु चिकित्सकों ने एसिडोसिस से पीड़ित 66 बीमार गायों का किया उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Veterinarians treat 66 sick cows suffering from acidosis
भिवानी। पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा श्राद्ध की अमावस्या पर गायों की असमय मृत्यु से बचाने की मुहिम रंग लाई। पिछले वर्षों की तुलना में तली हुई चीजें खाने से होने वाली मृत्यु दर में बहुत कमी आई है। पशु पालन एवं डेयरी विभाग ने सप्ताह भर पहले से ही लोगों को जागरूक किया था। लोगों ने भी विभाग की अपील पर अमल किया और गायों को एसिडोसिस से बचाने मेें अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद ने भी तली हुई चीजें वार्ड के हिसाब से कैंटरों में इकट्ठी करने का कार्य किया और गायों को मृत्यु का ग्रास बनने बचाया। पशु पालन विभाग के उप निदशेक डा. सुखदेव राठी ने बताया कि उन्होंने अमावस्या के दिन छुट्टी वाले दिन भी सभी पशु अस्पतालों को खोलने के आदेश दिए थे। भिवानी के सभी पशु चिकित्सकों ने इन छुट्टियों मेें अपनी ड्यूटी को बखूबी निभाया व एसिडोसिस से पीड़ित 66 बीमार गायों का उपचार किया व 63 गायें ठीक हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान एसिडोसिस से एक भी गाय को मरने नहीं दिया गया। तीन गायों की एमरजेंसी सर्जरी (रूमनोटोमी) करनी पड़ी। सर्जरी में उनके पेट से कई किलो पॉलीथिन व कचरा निकला। डा. राठी ने बताया कि दो गायों की मृत्यु पेट में पॉलीथिन व कचरा होने की वजह से सास लेने में दिक्कत होने पर हुई है। इस मौके पर शहर में डॉ. सोनू वर्मा, डॉ. राज कुमार काल्हेर, डॉ. सुनील बिसला, डॉ. सुनील बुंदेला, डॉ. दिनेश, डॉ. सुभाष, डॉ. अमित पूनिया ने दिन रात मेहनत करके गायों का इलाज किया और उन्हें एसिडोसिस से मरने से बचाया। इस अवसर पर वीएलडीए रविंद्र कुमार, अमित, सुनील, पवन, संदीप, रण सिंह तंवर ने चिकित्सकों के साथ पूर्ण सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed