फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   veselence team caught the broker

विजिलेंस की टीम ने दबोचा दलाल

Fri, 11 Sep 2015 12:03 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Fri, 11 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन

खुद को अस्पताल का कर्मचारी बता जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के बदले रुपये ऐंठने के आरोप में विजिलेंस ने एक दलाल को काबू किया। विजिलेंस ने अस्पताल कर्मचारी समझ उसे दबोचा। मगर जांच में साफ हुआ कि वह अस्पताल का कर्मचारी नहीं है। जिसके बाद आरोपी को शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला बृहस्पतिवार की शाम करीब सवा पांच बजे का है। विजिलेंस को किसी ने शिकायत की कि सामान्य अस्पताल का एक कर्मचारी उसके परिजन का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर सात हजार रुपये मांग रहा है। जिसके बाद विजिलेंस इंचार्ज श्रीराम ने टीम का गठन किया और व्यक्ति को रुपये देकर अस्पताल भेजा। जैसे ही व्यक्ति ने अपने आपको कर्मचारी बता रुपये मांगने वाले को रुपये थमाए।
विज्ञापन


विजिलेंस की टीम ने उसे दबोच लिया। मामले में दिनोद गेट चौकी इंचार्ज चांदीराम ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र के बदले रुपये ऐंठने पर संजय नामक युवक को विजिलेंस की टीम ने पकड़ा है। जन्म प्रमाण पत्र तुरंत बनवाने के नाम पर रुपये ऐंठने का मामले का खुलासा होने के बाद अब अन्य नामों का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed