फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Vegetable prices double

Bhiwani News: भीषण गर्मी का असर, सब्जियोंं के दोगुना दाम

Tue, 18 Jun 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices double
​भिवानी में हांसी गेट के पास दुकान में रखी स​ब्जियां। 
तोशाम। गर्मी का असर सब्जियों पर देखा जा रहा है। अधिकतर सब्जियों के भाव बीते एक पखवाड़े में दो से तीन गुना तक बढ़ चुके है। आम आदमी की रसोई में पकने वाली लौकी समेत कई सब्जियों के दाम 60 रुपये प्रति किलो तक जा पहुंचे है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते 15 दिनों में सब्जियों के दाम दोगुना हो चुके हैं। लौकी 50-60, प्याज 40, पैठा 30, नींबू 120, टमाटर 30 से 40, टिंडा 50, भिंडी 50, तौरी 50 रुपये किलो के भाव से बेची जा रही हैं। सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी होने के पीछे इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी को बताया जा रहा है। भीषण गर्मी के चलते खेतों में सब्जियों की बेल पूरी तरह तबाह चुकी है। इससे सब्जियों का उत्पादन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सब्जियों के दाम बढ़ने के साथ आम आदमी का रसोई का बजट भी बिगड़ने लगा है। भीषण गर्मी के साथ सब्जियों और फलों के दाम भी आम आदमी का पसीना छुड़ा रहे हैं। प्याज के साथ आलू, टमाटर, नींबू व घीया के दाम आसमान छू रहे हैं। साथ ही अन्य सब्जियों के भी बढ़ते दामों से रसोई का बजट बिगड़ गया है। सब्जियों के दामों में 10 से 40 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिता, सुमन, बाला गृहिणियों का कहना है कि सब्जी के बढ़ रहे दामों ने उनकी रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। अगर बढ़ती महंगाई का सिलसिला यूं ही चलता रहा तो सब्जियां आम आदमी की रसोई से दूर हो जाएंगी। लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम से लोग परेशान हैं। इनका कहना है कि प्याज, आलू, टमाटर, मटर सहित सभी सब्जियों के दाम बढ़ने से घरों में सब्जी बनाना मुश्किल हो गया है। दुकानों व रेहड़ियों पर मनमाने दामों पर सब्जियां बेची जा रही हैं।

सब्जी विक्रेता रमेश का कहना है कि इस बार सब्जी की पैदावार कम हुई। भीषण गर्मी के चलते मंडी में सब्जियों व फलों की आवक कम हो रही है। इसके कारण मंडी में सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed